Author: News Desk

दिल्ली: दिल्ली चुनाव के बीच BJP उम्मीदवार प्रवेश वर्मा को चुनाव आयोग से राहत मिली है. आयोग ने कहा है कि प्रवेश वर्मा के खिलाफ जांच की गई, जिसमें किसी तरह से नियमों का उल्लंघन नहीं मिला. चुनाव आयोग के मुताबिक, चादरें, जूते, चश्मे और जैकेट जैसी वस्तुओं के वितरण से संबंधित आरोपों में सच्चाई नहीं पाई गई. इन दावों को प्रमाणित करने के लिए कोई विश्वसनीय साक्ष्य, जैसे सचित्र प्रमाण या गवाही, प्रदान नहीं की गई है. प्रवेश वर्मा पर जांच निष्पक्ष नहीं AAP ने चुनाव आयोग से प्रवेश वर्मा की शिकायत की थी. उनपर वोटरों को पैसे बांटने…

Read More

भोपाल। मप्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की जगह कौन लेगा, इसको लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। अब प्रदेश में जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा शुरू हो गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निवार्चन की प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है। प्रदेश अध्यक्ष की रेस में पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, अरविंद भदौरिया, बैतूल से विधायक हेमंत खंडेलवाल, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और राज्यसभा सदस्य सुमर सिंह सोलंकी के नाम चर्चा में है। माना जा रहा है की समीकरणों को देखते हुए पार्टी ब्राह्मण या आदिवासी चेहरे…

Read More

दिल्ली: आचार संहिता लागू होने के बाद फ्लाइंग स्क्वॉड ने अब तक 21 करोड़ रुपये से अधिक कीमती की जूलरी, ड्रग्स, शराब और कैश बरामद किए हैं। सबसे अधिक कैश और जूलरी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट स्क्वॉड ने जब्त किए हैं। अब तक कुल 9.8 करोड़ रुपये कैश जब्त किए गए हैं। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट से 4.17 और ईस्ट डिस्ट्रिक्ट से 3.12 करोड़ रुपये कैश जब्त हुए हैं। 21 करोड़ से अधिक की वसूली दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अफसरों के अनुसार दिल्ली में चुनावी कार्यक्रम घोषित होने के बाद से ही आचार संहिता लागू हो गई है। अवैध शराब, अवैध रूप…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओबीसी (पिछड़ा वर्ग) आरक्षण को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। जिला पंचायतों में ओबीसी को आरक्षण न दिए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने प्रदेशव्यापी आंदोलन की धमकी दी है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष धनेन्द्र साहू ने चुनाव स्थगित करने की मांग की और कहा कि जब तक ओबीसी को उचित आरक्षण नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। साहू ने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा सरकार ओबीसी आरक्षण को खत्म करने की साजिश कर रही है और मुख्यमंत्री ने जो 50% आरक्षण देने का वादा किया था, वह बस्तर और सरगुजा…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान का आगाज़ सीलमपुर से कर दिया है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में आयोजित एक जनसभा में उन्होंने कांग्रेस के लिए वोट मांगे और जनता से केंद्र में भाजपा तो दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकारों को बदलने का आह्वान किया। इस रैली का आयोजन जय बापू, जय भीम, जय संविधान थीम के तहत किया गया था, जिसमें संविधान, सामाजिक न्याय और विकास पर जोर दिया गया। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा, कि यह चुनाव दिल्ली की जनता…

Read More

दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की सीलमपुर रैली के बाद अब इसमें कोई संदेह नहीं रह गया है कि कांग्रेस इस विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को कड़ी चुनौती देने के मूड में है। न तो अब आइएनडीआइए की कहीं कोई उलझन बची है और न ही गठबंधन की कोई संभावना। AAP के द्वारा गठबंधन के घटक दलों द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं पर बनाया जा रहा दबाव भी बेअसर ही रहा है। यमुनापार की सीटों पर कांग्रेस की नजर सीलमपुर रैली ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि कांग्रेस पूरे जोश में है। अगर चौधरी मतीन अहमद,…

Read More

बिलासपुर भाजपा की सरकार ने प्रदेश में षडयंत्रपूर्वक ओबीसी के आरक्षण में कटौती की है। स्थानीय निकाय चुनाव में आरक्षण प्रविधानों में किए गए दुर्भावनापूर्वक संशोधन के चलते अधिकांश जिला और जनपद पंचायतों में ओबीसी आरक्षण खत्म हो गया है। कांग्रेस इसका सड़क लेकर सदन तक विरोधी करेगी। इसी कड़ी में 15 जनवरी को पिछड़ा वर्ग के समर्थन में सिविल लाइन थाने में गिरफ्तारी भी देने का फैसला लिया गया है। यह बातें जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कही। रविवार को कांग्रेस भवन में पत्रकारों से चर्चा की। इस अवसर शहर अध्यक्ष विजय पांडेय भी उपस्थित रहे।…

Read More

दिल्ली। शाहदरा जिले के कृष्णा नगर इलाके में कहासुनी के बाद एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सरताज अहमद के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। स्पेशल स्टाफ की टीम ने सुलझाया मामला हत्या का मामला दर्ज कर स्थानीय पुलिस के स्पेशल स्टाफ की टीम आरोपितों की तलाश में जुट गई। टीम ने वारदात के 6 घंटे के भीतर ही दो नाबालिगों समेत 5 आरोपितों को पकड़ लिया है। आरोपितों की पहचान गांधी नगर निवासी राजा, उमेश…

Read More

बिलासपुर छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने आगामी नगरीय निकाय चुनावों में उम्मीदवारों के लिए तय जमानत राशि की घोषणा कर दी है। नगर निगम के महापौर, पार्षद, नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षद आदि के लिए यह राशि अलग-अलग है। इसके तहत नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी को 20 हजार रुपये की जमानत राशि जमा करनी होगी। वहीं पार्षद के लिए यह पांच हजार रुपये है। चुनाव में केवल गंभीर उम्मीदवार ही हिस्सा लें और निवार्चन व्यय का दुरुपयोग न हो यह सुनिश्चित करने के लिए ही जमानत राशि का प्रविधान किया गया है। चुनाव के बाद यह…

Read More

भोपाल । पीथमपुर में भोपाल के यूनियन कार्बाइड फैक्टरी के 337 टन कचरे के निष्पादन को लेकर 50 मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ये मास्टर ट्रेनर्स स्थानीय लोगों को इस कचरे के हानिकारक न होने के बारे में जागरूक करेंगे। धार के कलेक्टर प्रियांक मिश्रा ने ने बताया कि हम विज्ञान शिक्षकों, प्रोफेसरों और अधिकारियों सहित मास्टर ट्रेनर्स को तैयार कर रहे हैं। उन्हें कचरे की सटीक स्थिति के बारे में सूचित किया जाएगा, ताकि वे लोगों तक सही जानकारी पहुंचा सकें और गलत धारणाओं को दूर कर सकें। बता दें कि विगत दिनों पीथमपुर में कचरे…

Read More