सरगुजा/रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में ठंड लगभग गायब हो गई है, लेकिन सरगुजा संभाग के जिलों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। अभी भी इन इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आज मंगलवार को मौसम साफ रहेगा। साथ ही न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव के संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। उसके बाद अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी…
Author: News Desk
दरभंगा: दरभंगा जिले में एक शिक्षक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. बदमाशों ने शिक्षक के सिर में गोली मारी, जिसकी वजह से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वारदात 28 जनवरी, 2025 दिन मंगलवार की है. दरभंगा के मध्य विद्यालय अदलपुरा में तैनात सहायक शिक्षक रामाश्रय यादव की हत्या कर दी गई है. दिनदहाड़े शिक्षक की गोली मारकर हत्या से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. हत्या के बाद स्थानीय बाजार बंद मिली जानकारी के अनुसार, दो बाइक पर सवार चार अज्ञात अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. रामाश्रय यादव एक बाइक पर सवार हो…
इन दिनों फिल्मी जगत में री-रिलीज का चलन तेजी से बढ़ रहा है। वीर-जारा से लेकर लैला-मजनू तक कई फिल्मों को सालों तक दोबारा थिएटर्स में रिलीज किया गया। इन फिल्मों ने री-रिलीज में जमकर नोट छापे हैं। अब बारी पौराणिक फिल्म रामायण द लेजेंड ऑफ प्रिंस राम की है। 31 साल पहले बनी पौराणिक फिल्म रामायण द लेजेंड ऑफ प्रिंस राम को 90 के दशक में भले ही ज्यादा पॉपुलैरिटी नहीं मिली, लेकिन पिछले कुछ सालों में इस फिल्म को लेकर खूब चर्चा हुई। लोगों की भारी डिमांड के बाद आखिरकार इसे दोबारा थिएटर्स में रिलीज किया गया और…
महासमुंद। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर महासमुंद नगर पालिका में भाजपा ने अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। पूर्व विधायक और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रहे डॉक्टर विमल चोपड़ा को भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। लेकिन इस ऐलान के बाद भाजपा के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने अब बगावत कर दी है। उन्होंने आज अपने पूरे लावलश्कर और समर्थकों की भीड़ के साथ अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है। प्रकाश चंद्राकर अपने सैकड़ों समर्थकों और बजेगाजे के साथ अपना नामांकन दाखिल करने रैली के साथ पहुंचे। नामांकन दाखिल करने के बाद भाजपा के बागी और…
जमशेदपुर: जमशेदपुर में 400 से अधिक घरों को तोड़ने का नोटिस टाटा नगर रेलवे ने दिया है. नोटिस मिलते ही बस्ती वसियों में हड़कंप मच गया है. 31 जनवरी तक घर खाली करने का नोटिस रेलवे ने जारी किया है. दरअसल, जमशेदपुर से सटे परसुडीह, घाघीडीह पंचायत क्षेत्र के चार सौ से अधिक घर जो रेलवे और बिहार सरकार के नवादा क्षेत्रों में बना है. उसे तोड़ने के लिए रेलवे की ओर से नोटिस भेजा गया है. नोटिस में 31 जनवरी का अंतिम समय दिया गया है. नोटिस के मुताबिक, 31 जनवरी, 2025 तक जगह खाली करें, नहीं तो विभाग…
सक्ति। सक्ति जिले के गांव जाजंग भाठापारा में पड़ोसी युवक रेशम लाल ने एकतरफा प्यार में युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद गला घोंटकर हत्या कर दी। युवती का घर के बाड़ी में अर्धनग्न अवस्था में शव मिला। सक्ति थाने में लकेश्वर सिदार की सूचना पर धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसडीओपी मनीष कुंवर ने बताया कि 26 जनवरी की सुबह बाबू लाल की बड़ी में अर्धनग्न अवस्था में युवती का शव मिला। इस दौरान आसपास की तलाशी और लोगों से पूछताछ करने पर जानकारी हुई…
रायपुर: भाजपा के पूर्व विधायक भीमा मंडावी की 21 वर्षीय बेटी दीपा मंडावी ने 26 जनवरी को देहरादून में आत्महत्या कर ली थी। दीपा देहरादून के एक संस्थान में फिजियोथेरेपी नर्सिंग की तृतीय वर्ष की छात्रा थी। वह अपने पीजी रूम में लटकी मिली थी। परिवार के लिए यह तीसरा बड़ा सदमा है। भीमा मंडावी की मौत 2019 में माओवादियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में हुई थी। उनकी बड़ी बेटी मोना ने भी 2013 में रायपुर में आत्महत्या कर ली थी। दीपा की मां ओजस्वी मंडावी, जो वर्तमान में राज्य महिला अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य हैं, अन्य परिवार…
उत्तर भारत में मौसम करवट ले रही है। दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। उत्तर भारत में दिन में धूप की वजह से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। हालांकि, शाम और देर रात चलने वाली सर्द हवाओं की वजह से ठिठुरन बढ़ जाती है। दिल्ली में अगले दो दिनों में बारिश का अनुमान बात करें राष्ट्रीय राजधानी की तो मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में दिल्ली में बारिश की संभावना है। स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक साथ दो-दो पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र…
जगदलपुर। हांदावाड़ा जंगल में बांस लेने के लिए गए पिता और पुत्र पर एक भालू ने हमला कर दिया। अचानक से हुए हमले से पिता खुद को नहीं बचा पा रहा था, ऐसे में पिता को मौत के मुंह में देख बेटा अपनी जान की परवाह न करते हुए भालू से भिड़ गया। इस दौरान बेटा गंभीर रूप से घायल भी हुआ, लेकिन फिर भी उसने भालू से अपने पिता की जान बचा ली। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया। परिजनों ने बताया कि वंजाराम नेताम (30) सोमवार को हांदावाड़ा के जंगल में बांस…
ढाका। बांग्लादेश में कई महीनों से हिंसा जारी है, अब रेलवे कर्मचारियों ने यूनुस सरकार के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। बांग्लादेश में ट्रेन सेवाएं ठप हो गईं हैं, क्योंकि रेलवे कर्मचारी अतिरिक्त काम के लिए लाभ की मांग करते हुए राष्ट्रव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए, जिससे सैकड़ों हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। बांग्लादेश रेलवे रनिंग स्टाफ और वर्कर्स एसोसिएशन पेंशन और ग्रेच्युटी बेनिफिट से जुड़ी परेशानियों की वजह से हड़ताल कर रहा है। रेलवे कर्मचारी ओवरटाइम सैलरी और पेंशन लाभ को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद के कारण स्ट्राइक पर चले गए हैं। इसकी…