जगदलपुर।
हांदावाड़ा जंगल में बांस लेने के लिए गए पिता और पुत्र पर एक भालू ने हमला कर दिया। अचानक से हुए हमले से पिता खुद को नहीं बचा पा रहा था, ऐसे में पिता को मौत के मुंह में देख बेटा अपनी जान की परवाह न करते हुए भालू से भिड़ गया। इस दौरान बेटा गंभीर रूप से घायल भी हुआ, लेकिन फिर भी उसने भालू से अपने पिता की जान बचा ली।
दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया। परिजनों ने बताया कि वंजाराम नेताम (30) सोमवार को हांदावाड़ा के जंगल में बांस लेने गए थे। वंजाराम नेताम अपने साथ अपने बेटे दीपेंद्र नेताम को ले गए थे। दीपेंद्र नेताम कक्षा पांच में पढ़ता है। जंगल में वंजाराम नेताम पर भालू ने हमला कर दिया। पिता को बचाने के लिए दीपेंद्र नेताम भालू से भिड़ गया। बेटे ने डंडे से भालू पर हमला करना शुरू कर दिया। इस दौरान भालू ने दीपेंद्र को भी घायल कर दिया। लहूलुहान होने के बाद भी दीपेंद्र ने भालू को भगा दिया और ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने संजीवनी 108 पर फोन करके जानकारी दी। 108 एंबुलेंस के ईएमटी और पायलट ने बिना किसी देरी करते हुए हांदावाड़ा में पहुंचे। वंजाराम नेताम को भालू ने बुरी तरीके से घायल कर दिया था। एंबुलेंस में प्राथमिक उपचार करते हुए जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में एडमिट किया गया।
Author Profile
Latest entries
राज्यJune 24, 2026मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने ली समीक्षा बैठक, आपदा के बाद त्वरित रिस्पांस पर दिया जोर
राज्यJune 24, 2026दून पुलिस अलर्ट मोड पर, पूरे जनपद में चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
राज्यJune 24, 2026फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उत्तराखंड पुलिस की फर्जी पहचान इस्तेमाल करने वाला युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई
राज्यJune 24, 2026ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
