महासमुंद।
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर महासमुंद नगर पालिका में भाजपा ने अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। पूर्व विधायक और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रहे डॉक्टर विमल चोपड़ा को भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। लेकिन इस ऐलान के बाद भाजपा के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने अब बगावत कर दी है।
उन्होंने आज अपने पूरे लावलश्कर और समर्थकों की भीड़ के साथ अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है। प्रकाश चंद्राकर अपने सैकड़ों समर्थकों और बजेगाजे के साथ अपना नामांकन दाखिल करने रैली के साथ पहुंचे। नामांकन दाखिल करने के बाद भाजपा के बागी और निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश चंद्राकर ने कहा कि, मेरा दो साल का कांग्रेस शासन में कार्यकाल रहा जिसका फीड बैक अच्छा रहा, जनता चाहती है की मैं चुनाव लड़ूं। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष के लिए दावेदारों ने जिन्हें आवेदन दिया उन्होंने सब को किनारे कर खुद के लिए टिकट ले आया। जो छोटे कार्यकर्ताओं के साथ छलावा है। साथ ही कहा कि, डॉ. चोपड़ा को नगरपालिका का टिकट देना मतलब कॉलेज के विद्यार्थी को पहली कक्षा में पढ़ाई कराने जैसा है। इस बार जनता उन्हें सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि, नेता टिकट बांटते हैं लेकिन जनता चुनाव जीताती है।
Author Profile
Latest entries
राज्यJune 24, 2026मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने ली समीक्षा बैठक, आपदा के बाद त्वरित रिस्पांस पर दिया जोर
राज्यJune 24, 2026दून पुलिस अलर्ट मोड पर, पूरे जनपद में चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
राज्यJune 24, 2026फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उत्तराखंड पुलिस की फर्जी पहचान इस्तेमाल करने वाला युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई
राज्यJune 24, 2026ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
