Author: News Desk

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर जिले के ग्राम भैंसा में आयोजित सुशासन शिविर में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 29 मई से 12 जून तक चलने वाले 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' के तहत 10 जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की। शिविर में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित 110 पक्के मकानों की चाबी हितग्राहियों को सौंपी, और कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि देश का कोई भी गरीब परिवार कच्चे मकान में न रहे। हमारी सरकार इस संकल्प को…

Read More

रायपुर छत्तीसगढ़ में इस साल मई महीने में मानसून के आगमन से किसानों की चिंता बढ़ गई है. किसानों को प्री-मानसून में हुई बारिश के चलते पहले ही काफी नुकसान उठाना पड़ा. वहीं अब नवतप्पा के प्रभावहीन होने और मानसून की समय से पहले हुई एंट्री से फसल पर बुरा असर पड़ने की आशंका है. मौसम में अचानक आए बदलाव के बीच प्रदेश में DAP की कमी भी किसानों के लिए चुनौतीपूर्ण स्थिति है. इसकी कमी प्रदेश में फिलहाल सियासत का मुद्दा बन गई है. छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ के अध्यक्ष पारसनाथ साहू ने DAP की कमी को लेकर सरकार…

Read More

बिलासपुर गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के छात्रों को एनएसएस कैंप में नमाज पढ़ने के लिए मजबूर करने के मामले में संलिप्त 7 प्रोफेसरों को हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली है. मामले की गंभीरता को देखते हुए हाई कोर्ट ने मामले में दर्ज एफआईआर को रद्द करने के लिए लगाई गई दो याचिकाओं को खारिज कर दिया है. मुख्य न्यायाधीश राकेश सिन्हा के डिवीजन बेंच ने प्रोफेसरों द्वारा खुद के खिलाफ दायर एफआईआर को निरस्त करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दी है. छात्रों की शिकायत पर यूनिवर्सिटी के शिक्षकों के खिलाफ कोटा थाने में बीएनएस की धारा…

Read More

रायपुर छत्तीसगढ़ में आखिरकार दक्षिण-पश्चिम मानसून का आगमन 28 मई को दंतेवाड़ा की ओर से हो गया है. मौसम विभाग ने बस्तर, रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए तेज बारिश के साथ अंधड़ चलने की आशंका जताई है. मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी पर स्थित एक चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से 29 और 30 मई को छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है, तत्पश्चात वर्षा में कमी आने की संभावना है. छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों के बाद अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की…

Read More

रेल कनेक्टिविटी बढ़ने से अर्थव्यवस्था को लाभ मध्यप्रदेश से तीन नई ट्रेन- रीवा से पुणे, जबलपुर से रायपुर और ग्वालियर से बंगलुरु के बीच चलेंगी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रतलाम-नागदा मल्टीट्रैकिंग परियोजना के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी और रेल मंत्री श्री वैष्णव का आभार माना प्रेस वार्ता से वर्चुअली जुड़े मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में रेल सुविधाओं के विकास और रेल नेटवर्क के विस्तार को गति प्रदान करने के लिए डबल इंजन सरकार पूरी तरह संकल्पित भाव से कार्य कर रही है। वर्तमान में देश का स्वर्णिम काल चल रहा है।…

Read More

रायपुर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सुशासन तिहार के तहत आज महासमुंद जिले के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने महासमुंद पहुँचकर जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने पंजीयन काउंटर का अवलोकन कर पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी ली। कर्मचारियों ने बताया कि आज कुल 391 लोगों का पंजीयन किया गया है। इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया एवं आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्रीमती शिखा राजपूत उपस्थित थीं। उन्होंने डायलिसिस यूनिट का निरीक्षण करते हुए वार्ड में किडनी पीड़ित मरीजों से…

Read More

कनफेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स, ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन सदस्य, जबलपुर मोबाइल टेलीकॉम ट्रेडर्स एसोसिएशन, सेंट्रल इन्फो टेलीकॉम ट्रेडर्स टेलीकम्युनिकेशन एसोसिएशन एवं अन्य व्यापारी संस्थाओं ने बीएसएनएल के शानदार प्रदर्शन की सराहना की गई, 17 वर्षों में पहली बार लगातार दो तिमाहियों में मुनाफा कमाया! कम्पनी ने अपने लाभदायक पथ पर आगे बढ़ते हुए सराहना की है, कैट प्रदेश सेक्रेटरी एवं जबलपुर मोबाइल टेलीकम्युनिकेशन अध्यक्ष दीपक सेठी ने बताया कि बीएसएनएल ने वित्त वर्ष 25 की जनवरी-मार्च तिमाही में लगभग 280 करोड़ रुपये का मजबूत शुद्ध लाभ दर्ज किया है, जो वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में लगभग…

Read More

मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल प्रमुख वक्ता के रूप में हुए शामिल रायपुर. पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती पर आज राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री निवास में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने संगोष्ठी की अध्यक्षता की। मध्यप्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रमुख वक्ता के रूप में संगोष्ठी को संबोधित किया। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री तोखन साहू और कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम भी संगोष्ठी में शामिल हुए। विभिन्न वर्गों के बुद्धिजीवी, समाज सेवी, डॉक्टर,…

Read More

धमतरी भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ और आगजनी मामले में 7 कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित किया गया है. बता दें कि नगरीय निकाय चुनाव के दौरान टिकट वितरण को लेकर असंतुष्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पैसा लेकर टिकट देने का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यालय में प्रदर्शन किया था. इस दौरान कार्यालय में तोड़फोड़ की गई थी. सामानों को आग के हवाले किया गया था. इस घटना में निखिल साहू, शैलेन्द्र धेनुसेवक, भोला शर्मा, गज्जू शर्मा, रवेन्द्र साहू, संत कोठारी, सुनील निर्मलकर की संलिप्तता पाई गई है. यह पार्टी अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों को 1,010 करोड़ रुपये की सौगात दी। उन्होंने यहां सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) परियोजना की आधारशिला रखी। इससे 2.5 लाख से अधिक घरों के साथ-साथ वाणिज्यिक और औद्योगिक उपयोगकर्ताओं को पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) उपलब्ध कराना है। योजना के तहत न्यूनतम कार्य कार्यक्रम लक्ष्यों के अनुसार लगभग 19 संपीड़ित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) स्टेशन भी स्थापित किए जाएंगे। इससे विश्वसनीय, पर्यावरण के अनुकूल और लागत प्रभावी ईंधन आपूर्ति की उम्मीद है। साथ ही क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। यहां लोगों को संबोधित करते हुए पीएम…

Read More