Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » छत्तीसगढ़ में असमय मानसून की एंट्री से ‘खेती पर खतरा’
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में असमय मानसून की एंट्री से ‘खेती पर खतरा’

    News DeskBy News DeskMay 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ में असमय मानसून की एंट्री से ‘खेती पर खतरा’
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    छत्तीसगढ़ में इस साल मई महीने में मानसून के आगमन से किसानों की चिंता बढ़ गई है. किसानों को प्री-मानसून में हुई बारिश के चलते पहले ही काफी नुकसान उठाना पड़ा. वहीं अब नवतप्पा के प्रभावहीन होने और मानसून की समय से पहले हुई एंट्री से फसल पर बुरा असर पड़ने की आशंका है. मौसम में अचानक आए बदलाव के बीच प्रदेश में DAP की कमी भी किसानों के लिए चुनौतीपूर्ण स्थिति है. इसकी कमी प्रदेश में फिलहाल सियासत का मुद्दा बन गई है.

    छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ के अध्यक्ष पारसनाथ साहू ने DAP की कमी को लेकर सरकार को आंदोलन की चेतावनी दे दी है. उन्होंने मीडिया से बातचीत में चिंता जाहिर करते हुए कहा कि मानसून जल्दी आने से किसानों के लिए बिना DAP फसल बोना मुश्किल है. उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द DAP की पूर्ती कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि सरकार DAP की कमी को दूर करे, अन्यथा प्रदेश भर के किसान बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे.

    वहीं विपक्ष भी लगातार प्रदेश में DAP की कमी को उजागर कर रही है. हालांकि कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने अन्य खाद से इसकी कमी की पूर्ति करने की बात कही है.

    इस मुद्दे को लेकर कृषि विशेषज्ञ संकेत ठाकुर ने कहा कि इस मौसम में जैसा बदलाव आ रहा है, उससे इकोसिस्टम भी बदल रहा है. नवतप्पा में सामान्य से 5 डिग्री तापमान बढ़ जाता है, इससे मिट्टी में मौजूद माइक्रोबैक्टीरिया या कीड़े-मकौड़े गर्मी से खत्म हो जाते हैं. लेकिन इस साल गर्मी नहीं पड़ी और मिट्टी में नमी बनी हुई है. इससे किसानों को कीड़े और बीमारियों का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने ये भी कहा कि खेतों को जोताई करने का समय नहीं मिला. इसके चलते खर-पतवार बढ़ जाएंगे, जिससे खेती पिछड़ सकती है. ऐसे में उन्होंने किसानों को जल्द से जल्द बीज ,खाद और DAP उपलब्ध कराने की बात कही है.

    अब देखने वाली बात यह होगी कि सरकार किसानों को समय रहते बीच और खाद उपलब्ध करा पाएगी या किसान आंदोलन करने को मजबूर होंगे.

    News Desk

    Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक

    September 16, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक

    September 16, 2026

    बिहान योजना ने बदली किस्मत, 4 आजीविका साधनों से प्रतिमाह 80 हजार कमाकर ‘लखपति दीदी’ बनीं छत्तीसगढ़ की नीतू साहू…

    September 15, 2026

    बिहान योजना ने बदली किस्मत, 4 आजीविका साधनों से प्रतिमाह 80 हजार कमाकर ‘लखपति दीदी’ बनीं छत्तीसगढ़ की नीतू साहू…

    September 15, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रभारी मंत्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक…..

    September 15, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रभारी मंत्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक…..

    September 15, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.