Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » 37 करोड़ के फर्जी बिल लगाकर 5 ठेकेदारों ने किया भुगतान प्राप्त, ईओडब्ल्यू जबलपुर में दर्ज एफआईआर
    राज्य

    37 करोड़ के फर्जी बिल लगाकर 5 ठेकेदारों ने किया भुगतान प्राप्त, ईओडब्ल्यू जबलपुर में दर्ज एफआईआर

    News DeskBy News DeskJanuary 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    37 करोड़ के फर्जी बिल लगाकर 5 ठेकेदारों ने किया भुगतान प्राप्त, ईओडब्ल्यू जबलपुर में दर्ज एफआईआर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जबलपुर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ मुख्यालय भोपाल में प्राप्त शिकायत जिसमें आवेदक द्वारा यह आरोप लगाया गया था कि महाकौशल क्षेत्र के विभिन्न जिलों में अनेक सड़क ठेकेदारों ने सड़क निर्माण कार्य के दौरान डामर के फर्जी बिल लगाकर करोड़ों रूपयों का अवैध रूप से भुगतान प्राप्त कर विभाग एवं शासन को हानि पहुंचाई है। उक्त शिकायत की जांच ईओडब्ल्यू जबलपुर में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक श्री ए.व्ही. सिंह द्वारा की गई। 

    शिकायत में जांच के दौरान संबंधित जिलों के महाप्रबंधक, म.प्र. ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण अंतर्गत ठेकेदारों द्वारा लगाये गये सड़क निर्माण में डामरों के सत्यापित बिल जिनका भुगतान प्राप्त किया जा चुका है, उनकी प्रति प्राप्त की गई है, जो कि आईओसीएल (इण्डियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड), एचपीसीएल (हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड), बीपीसीएल (भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड) एस्सार एवं नायरा आदि कंपनियों के है। जिसकी जांच उपरोक्त कंपनियों से कराये जाने पर अनावेदक ठेकेदारों द्वारा लगाये गये बिल बिटुमिन (डामर) की प्रदायकर्ता कंपनी द्वारा जारी करना नहीं पाया गया है, लगाये गये बिल कूटरचित एवं फर्जी पाये गये। 

    ठेकेदार (1) मेसर्स ए.डी. कंस्ट्रक्शन प्रोपराईटर श्री अनिल दुबे एफएफ-2, डीडी काम्पलेक्स, दीनदयाल चैक, विजय नगर थाने के बाजू में, जबलपुर द्वारा दो पैकेज में कुल 36,31,302/-रूपये (छत्तीस लाख, इकतीस हजार, तीन सौ दो रूपये) के बिटुमिन के 07 फर्जी इनवाईस लगाकर विभाग से भुगतान प्राप्त किया। (2) मेसर्स विश्वकुसुम इन्फ्राटेक प्रोपराईटर श्री अखिलेश मेहता 292-ए, एकता विहार, मदन महल, जबलपुर (म.प्र.) द्वारा कुल 8 पैकेजों में कुल 12,07,13,583/- रूपये (बारह करोड़, सात लाख, तेरह हजार, पांच सौ तेरासी रूपये) के बिटुमिन के कुल 45 फर्जी इनवाईस लगाकर विभाग से भुगतान प्राप्त किया गया। (3) मेसर्स वैष्णव एसोसियेट प्रोपराईटर श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह 1017, संजीवनी नगर, जबलपुर (म.प्र.) द्वारा कुल 12 पैकेज में कुल 23,57,39,632/-रूपये (तेईस करोड़, सनतावन लाख, उनतालिस हजार छः सौ बत्तीस रूपये) के बिटुमिन के कुल 42 फर्जी इनवाईस लगाकर मध्यप्रदेश सड़क विकास प्राधिकरण जबलपुर से भुगतान प्राप्त किया गया। (4) मेसर्स लाल बहादुर यादव प्रोपराईटर श्री लाल बहादुर यादव, रेलवे स्टेशन रोड, दादा धनीराम वार्ड, महाराजपुर, मण्डला द्वारा कुल 2 पैकेज में कुल 79,94,821/- रूपये (उनयासी लाख, चैरानवे हजार, आठ सौ इक्कीस रूपये) के बिटुमिन के 6 फर्जी इनवाईस लगाकर बिटुमिन कार्य का भुगतान मध्यप्रदेश सड़क विकास प्राधिकरण, मण्डला से प्राप्त किया गया है। (5) मेसर्स अब्दुल अजीज प्रोपराईटर श्री अब्दुल अजीज, जबलपुर रोड, संत निरंकारी भवन के बाजू में, बिंझिया मण्डला (म.प्र.) द्वारा 2 पैकेज में कुल 21,99,332/- रूपये (इक्कीस लाख, निन्यानवें हजार, तीस सौ बत्तीस रूपये) के बिटुमिन के 3 फर्जी इनवाईस लगाकर मध्यप्रदेश सड़क विकास प्राधिकरण, मण्डला से भुगतान प्राप्त किया गया। इस प्रकार पांच सड़क निर्माण ठेकेदारों ने कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से कुल 37 करोड़ के फर्जी बिटुमिन बिल लगाकर मध्यप्रदेश सड़क विकास प्राधिकरण से भुगतान प्राप्त कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाई। सम्पूर्ण जांच उपरांत शिकायत पत्र मं लगाये गये आरोप प्रमाणित पाये जाने से अनावेदक ठेकेदार (1) मेसर्स ए.डी. कंस्ट्रक्शन प्रोपराईटर श्री अनिल दुबे एफएफ-2, डीडी काम्पलेक्स, दीनदयाल चैक, विजय नगर थाने के बाजू में, जबलपुर (म.प्र) (2) मेसर्स विश्वकुसुम इन्फ्राटेक प्रोपराईटर श्री अखिलेश मेहता 292-ए, एकता विहार, मदन महल, जबलपुर (म.प्र.) (3) मेसर्स वैष्णव एसोसियेट प्रोपराईटर श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह 1017, संजीवनी नगर, जबलपुर (म.प्र.) (4) मेसर्स लाल बहादुर यादव प्रोपराईटर श्री लाल बहादुर यादव, रेलवे स्टेशन रोड, दादा धनीराम वार्ड, महाराजपुर, मण्डला (म.प्र.), (5) मेसर्स अब्दुल अजीज प्रोपराईटर श्री अब्दुल अजीज, जबलपुर रोड, संत निरंकारी भवन के बाजू में, बिंझिया, जिला मण्डला (म.प्र.) के विरूद्ध धारा 420, 467, 468, 471 भा.दं.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    News Desk

    Related Posts

    पड़ोसी किसानों की सफलता से बढ़ा भरोसा, पहली बार नैनो यूरिया और नैनो डीएपी अपनाएंगे समयलाल….

    July 16, 2026

    सीएम हेल्पलाइन का असर: तीन माह से बंद सोलर पेयजल संयंत्र फिर हुआ चालू….

    July 16, 2026

    नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान, शैली गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय मत्सोगी-डो चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक…..

    July 16, 2026

    सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल: फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव….

    July 16, 2026

    सेवा सेतु की तत्परता से सुरक्षित हुआ इंजीनियरिंग प्रवेश, उसी दिन मिला निवास प्रमाण पत्र….

    July 16, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी सहारा, शमाबाई रामटेके की वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान, आधार कार्ड में सुधार और बायोमेट्रिक अपडेट होने से मिली राहत, शिकायतकर्ता ने जताया संतोष……

    July 16, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.