Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » दिल्ली के बुराड़ी में निर्माणाधीन इमारत गिरने से 2 की मौत, 12 को सुरक्षित निकाला
    राज्य

    दिल्ली के बुराड़ी में निर्माणाधीन इमारत गिरने से 2 की मौत, 12 को सुरक्षित निकाला

    News DeskBy News DeskJanuary 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली के बुराड़ी में निर्माणाधीन इमारत गिरने से 2 की मौत, 12 को सुरक्षित निकाला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली: दिल्ली के बुराड़ी इलाके स्थित कौशिक एन्क्लेव में सोमवार शाम चार मंजिला निर्माणाधीन इमारत जमींदोज हो गई। तेज धमाके के साथ ही घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 12 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। इसके बाद खुद ही राहत और बचाव कार्य में जुट गए। खबर मिलने के बाद पुलिस के अलावा दमकल विभाग, आबदा प्रबंधन, सिविल डिफेंस, निगम का दस्ता और कैट्स एंबुलेंस मौके पर पहुंची। फिलहाल बचाव अभियान जारी है। घटना के समय इमारत में मजदूर और उनके परिवार के करीब 10 से 15 लोग मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे चार लोगों को बाहर निकाल लिया और उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं स्थानीय लोगों ने मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका जताई है। बचाव दल मलबे में फंसे बाकी लोगों की तलाश में जुटा हुआ।

    शाम करीब 7 बजे मिली सूचना
    पुलिस के मुताबिक जिस मकान में यह हादसा हुआ वह 200 गज में बना हुआ था। अभी पुलिस बचाव दल ने 10 लोगों को रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। दमकल विभाग के निदेशक ने बताया कि सोमवार शाम 6.56 बजे दमकल विभाग को कौशिक एन्क्लेव के ऑस्कर पब्लिक स्कूल के पास चार मंजिला निर्माणाधीन इमारत के गिरने की सूचना मिली। खबर मिलते ही एक-एक कर दमकल की पांच गाड़ियां को मौके पर भेजा गया। दमकल अधिकारी के अनुसार घटनास्थल पर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने बताया कि मलबे में फंसे चार को आसपास के लोगों ने बाहर निकाल लिया है। वहीं दमकल ने 14 साल और छह साल की दो बच्चों को मलबे से बाहर निकाल कर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।

    सीएम आतिशी और अरविंद केजरीवाल ने भी जताया दुख
    दिल्ली की सीएम आतिशी ने भी बुराड़ी घटना को लेकर दुख जताया। उन्होंने 'X' पर पोस्ट करते हुए कहा, बुराड़ी में इमारत गिरने की यह घटना बेहद दुखद है। मैंने स्थानीय प्रशासन से बात की है कि राहत और बचाव कार्य तेज़ी से सुनिश्चित किया जाएं। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जाएगी। वहीं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, 'ये घटना बेहद दुखद है। बुराड़ी से हमारे विधायक संजीव झा को निर्देश दिए हैं। तुरंत पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वहां जाकर राहत और बचाव कार्य में प्रशासन की मदद करें। स्थानीय लोगों की भी हर संभव सहायता करें।'

    News Desk

    Related Posts

    सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिवस पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश,कलेक्टर ने किया सम्मान

    September 2, 2026

    नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या की बेटी के भविष्य को मिला आर्थिक संबल, एक लाख रुपये के बॉन्ड से बढ़ा भरोसा, बेटी की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की बनी मजबूत नींव…..

    September 2, 2026

    छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा, आकांक्षा स्व-सहायता समूह को मिला एक लाख रुपये का ऋण, किराना-सिंगार दुकान से बढ़ी आमदनी……

    September 2, 2026

    गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन, लोकवाद्यों की सुरमयी प्रस्तुतियों ने बिखेरा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग, लोक कलाकारों और बच्चों का हुआ उत्साहवर्धन……

    September 2, 2026

    माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, छत्तीसगढ़ लगा रहा दांव….

    September 2, 2026

    मितानिन बहनें छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य तंत्र की मजबूत और महत्वपूर्ण कड़ी: मंत्री राजेश अग्रवाल….

    September 2, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.