Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » सोनम का खूनी प्लान, शादी से पहले ही रची राजा की हत्या की साजिश?
    Breaking News

    सोनम का खूनी प्लान, शादी से पहले ही रची राजा की हत्या की साजिश?

    News DeskBy News DeskJune 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सोनम का खूनी प्लान, शादी से पहले ही रची राजा की हत्या की साजिश?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, 4 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

    सोनम ने शादी से पहले ही ‘विधवा’ होने की प्लानिंग कर ली थी। सोनम ने जिसे अपना जीवनसाथी बनाया, महज शादी के 5 दिन बाद ही अपने पति के हत्या की साजिश रच डाली। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात की पूरी साजिश रची थी।

    साजिश की शुरुआत शादी के 5वें दिन
    राजा और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी। परिवार में खुशियां थीं, सब कुछ सामान्य दिख रहा था। लेकिन सूत्रों के मुताबिक 16 मई को सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर राजा को अपने रास्ते से हटाने की साजिश रच ली थी।

    ‘मैं विधवा बनकर तुमसे शादी करूंगी’– सोनम का वादा
    दरअसल, राज कुशवाहा, सोनम के पिता के यहां काम करता था लेकिन तकरीबन 5 महीने पहले दोनों के बीच प्यार पनप गया। सोनम जानती थी कि उसके पिता दिल के मरीज हैं और अगर वो राज कुशवाहा से शादी करने की बात अपने पिता से करती है तो उसके पिता नहीं मानेंगे।

    शादी के 5वें दिन ही कहा- राजा को खत्म कर देते हैं
    इसके बाद सोनम ने राज को शादी के 5वें दिन कहा कि राजा को खत्म कर देते हैं। पूरी कहानी को लूट की घटना बता देंगे। अगर एक बार मैं विधवा हो गई तो पिताजी अपनी विधवा बेटी की शादी तुमसे कर सकते हैं। ये बात सुन कर राज कुशवाहा भी सोनम की बात मान गया।

    अपने होम स्टे की लोकेशन राज को भेजा
    सूत्रों के मुताबिक, सोनम और राज रघुवंशी चेरापूंजी के एक होम स्टे में ठहरे थे। आरोपी भी घटना से ठीक पहले सोनम के होमस्टे से 1 किमी दूर एक होटल में ठहरे थे। अपने होम स्टे की लोकेशन आरोपियों को सोनम ने ही भेजी थी।

    राजा को सूनसान पहाड़ी इलाके में ले गई सोनम
    सूत्रों के मुताबिक, 23 मई को फोटोशूट के बहाने सोनम राजा को सुनसान पहाड़ी इलाके में ले गई। वहां सोनम खुद तो पीछे रुक गई और तीन युवक राजा की तरफ आगे बढ़े। जैसे ही खाली जगह मिली तो आरोपियों ने हत्या को अंजाम दे दिया।

    हत्या के बाद फिल्मी अंदाज में हुई फरार
    राजा की हत्या 23 मई को कर दी गई। उसी शाम सोनम शिलांग से गुवाहाटी पहुंची। वहां से ट्रेन पकड़ी और वाराणसी होते हुए गाजीपुर निकल गई। इस दौरान अपने मोबाइल फोन तोड़ दिए ताकि पुलिस ट्रेस न कर सके।

    प्रेमी के पकड़े जाने के बाद सोनम ने मान ली हार
    जांच के दौरान सोनम का सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया। इसमें सोनम आरोपियों से बात करते हुई दिखती है। फिर CDR और कॉल ट्रेसिंग से राज कुशवाहा की लोकेशन इंदौर में मिली और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जैसे ही सोनम को ये पता चला कि राज कुशवाहा पकड़ा जा चुका है तो उसने समझ लिया कि खेल खत्म हो चुका है। कुछ देर बाद उसकी भी गिरफ्तारी हो गई।

     

    News Desk

    Related Posts

    भारत ने चक्रवात प्रभावित मेडागास्कर को मेडिकल सहायता और राहत सामग्री भेजी

    March 11, 2026

    आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    February 15, 2026

    रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

    February 15, 2026

    महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

    February 15, 2026

    भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम

    February 15, 2026

    Rajim Kumbha Kalpa 2026 : आज राजिम कुंभ के समापन समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय

    February 15, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.