Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » राजा हत्याकांड: सोनम का हुआ प्रेग्नेंसी टेस्ट, मेडिकल रिपोर्ट से आया नया ट्विस्ट
    Breaking News

    राजा हत्याकांड: सोनम का हुआ प्रेग्नेंसी टेस्ट, मेडिकल रिपोर्ट से आया नया ट्विस्ट

    News DeskBy News DeskJune 11, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राजा हत्याकांड: सोनम का हुआ प्रेग्नेंसी टेस्ट, मेडिकल रिपोर्ट से आया नया ट्विस्ट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंदौर। अपनी पति की हत्या कर फरार हुई सोनम रघुवंशी इस समय चर्चाओं का विषय है। मेरठ हत्याकांड के बाद ये वो हत्याकांड है जिसने हर किसी को अंदर तक झंकझोर कर रख दिया है। वहीँ सोनम की गिरफ़्तारी के बाद कई टेस्ट कराए गए थे।वहीं इस दौरान सोनम का प्रेगनेंसी टेस्ट भी हुआ था।

    वही अब राजा रघुवंशी की हत्यारी पत्नी सोनम रघुवंशी गर्भवती है या नहीं? इस बात का खुलासा हो गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, सोनम रघुवंशी की प्रेग्नेंसी की मेडिकल रिपोर्ट से साफ जाहिर होता है कि, सोनम रघुवंशी प्रेग्नेंट नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक सोनम का टेस्ट निगेटिव आया है। इसका मतलब है कि सोनम प्रेग्नेंट नहीं है।

    वहीँ जब उनका ये टेस्ट कराया जा रहा था तो सोनम रघुवंशी की प्रेग्नेंसी को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। जिसके चलते 9 जून को सोनम को गाजीपुर से पकड़ा गया तो सबसे पहले उसका प्रेग्नेंसी टेस्ट कराया गया। अब उस टेस्ट रिपोर्ट से साफ हो गया है कि सोनम रघुवंशी प्रेग्नेंट नहीं है। फिलहाल वह शिलांग पुलिस की हिरासत में है। उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

    मेघालय पुलिस ने इस मामले की जांच को ‘ऑपरेशन हनीमून’ नाम दिया है। मंगलवार को पुलिस ने इंदौर और गाजीपुर में सोनम और अन्य आरोपियों के घरों से साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। कोर्ट ने सोनम को तीन दिन की पुलिस हिरासत और बाकी आरोपियों को छह दिन की कस्टडी में भेजा है।

    इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी (30) और सोनम रघुवंशी (25) की 11 मई को इंदौर में शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए पहले कश्मीर जाने की योजना बनाई थी, लेकिन बाद में उन्होंने कामाख्या मंदिर दर्शन के बहाने मेघालय का रुख किया। 20 मई को दोनों इंदौर से बेंगलुरु और फिर असम के गुवाहाटी होते हुए मेघालय पहुंचे। 22 मई को शिलांग के मावलखियाट गांव स्थित शिपारा होम स्टे में रुके और वहीं से स्कूटी किराए पर लेकर घूमने निकले।

    2 जून को वेई सॉवडॉन्ग झरने के पास एक गहरी खाई से राजा का शव बरामद हुआ, जिससे उनकी हत्या की पुष्टि हुई। उनकी स्कूटी भी पास ही लावारिस हालत में मिली थी। राजा का शव 4 जून को इंदौर लाया गया और इसी दिन अंतिम संस्कार किया गया था।

    गाजीपुर से पकड़ाई सोनम
    इसके बाद 8 जून रविवार को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नंदगंज पुलिस स्टेशन के सामने सोनम रघुवंशी ने आत्मसमर्पण कर दिया। सोनम को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने रातभर छापेमारी की। पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों राज कुशवाह (सोनम का बॉयफ्रेंड), विशाल चौहान और आकाश राजपूत को इंदौर से गिरफ्तार किया। इसके साथ ही एक अन्य आरोपी आनंद कुर्मी को सागर जिले के बीना से पकड़ा है। सोनम समेत कुल पांच आरोपियों को अरेस्ट किया गया।

    चार आरोपियों ने जुर्म किया कबूल
    इंदौर क्राइम ब्रांच एसीपी पूनमचंद्र यादव ने बताया कि चारों ही आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया है। जिस वक्त राजा की हत्या की गई, उस समय सोनम वहां मौजूद थी। आरोपियों ने बताया कि राज ने पूरी ट्रिप पर खर्च करने के लिए 40 से 50 हजार रुपये दिए थे। पुलिस पूछताछ में विक्की ने बताया है कि राजा पर उसने ही पहला वार किया था।

    हमला कर खाई में फेंकी लाश
    पुलिस पूछताछ में विक्की ने बताया है कि राजा पर उसने ही पहला वार किया था। विक्की ने वही से हथियार खरीदी था। इसके बाद अन्य आरोपियों ने राजा पर हमला किया और फिर खाई में लाश फेंक दी थी। आरोपी विक्की के घर से पुलिस ने हत्या के वक्त पहने कपड़े बरामद किए है। जिसे फॉरेंसिक लैब भेजा है।

    शादी के पहले रची थी साजिश
    एसीपी पूनमचंद्र ने बताया कि तीनों ही आरोपी इंदौर से ट्रेन के माध्यम से गुवाहाटी पहुंचे थे। मास्टरमाइंड राज और सोनम ने शादी के पहले ही हत्या की साजिश रची थी। आरोपियों ने शिलांग में इस्तेमाल किए गए मोबाइल सीमा को डिस्ट्रॉय कर दिया। फिलहाल राजा की हत्या में शामिल चारों आरोपियों को शिलांग पुलिस फ्लाइट से लेकर रवाना हो गई है। शिलांग पहुंचने के बाद चारों आरोपियों से शिलांग पुलिस कड़ाई से पूछताछ करेगी।

     

    News Desk

    Related Posts

    भारत ने चक्रवात प्रभावित मेडागास्कर को मेडिकल सहायता और राहत सामग्री भेजी

    March 11, 2026

    आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    February 15, 2026

    रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

    February 15, 2026

    महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

    February 15, 2026

    भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम

    February 15, 2026

    Rajim Kumbha Kalpa 2026 : आज राजिम कुंभ के समापन समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय

    February 15, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.