Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » महापौर के ऐलानों से विकास को नई गति, जनता को राहत
    राज्य

    महापौर के ऐलानों से विकास को नई गति, जनता को राहत

    News DeskBy News DeskApril 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महापौर के ऐलानों से विकास को नई गति, जनता को राहत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जवाबदेही और विकास का संगम: नगर निगम इंदौर का बजट 2025-26

    इंदौर: अटल बिहारी वाजपेयी परिषद सभागृह में गुरुवार को इंदौर नगर निगम का 8200 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया। इस बार जनता पर कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बजट भाषण प्रस्तुत किया, जिसमें शहर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं।

    प्रमुख घोषणाएं और योजनाएं:

    – निगम का नया पोर्टल 15 अप्रैल से शुरू होगा।
    – शहर में 39 फीट ऊंची स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगाई जाएगी, जिसका अनावरण 12 जनवरी 2026 को होगा।
    – हर घर को डिजिटल पता देने की योजना, जिसका पायलट प्रोजेक्ट अप्रैल से शुरू होगा।
    – जनकार्य विभाग के लिए 2000 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा आवंटन।

    चिड़ियाघर में नए आकर्षण:
    इंदौर के प्राणी संग्रहालय में मप्र का सबसे सुंदर फिश एक्वेरियम बनाने की मंजूरी दी गई है। एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत इंडियन गौर और जिराफ को भी चिड़ियाघर में शामिल करने की योजना है।

    बजट सत्र में हंगामा:
    बजट सत्र की शुरुआत में नेता प्रतिपक्ष ने निगम में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया, जिससे 15-20 मिनट तक हंगामा हुआ। इसके बावजूद, महापौर ने बजट भाषण पूरा किया।

    नेताओं की उपस्थिति:
    बजट सत्र में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, विधायक महेंद्र हार्डिया और नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे मौजूद रहे। मंत्री विजयवर्गीय ने नगर निगम के 1000 करोड़ रुपये के टैक्स कलेक्शन को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

    बजट पर चर्चा:
    दिनांक 3 अप्रैल बजट सत्र 2 घंटे 20 मिनट तक चला। बाकी 4 अप्रैल को बजट पर विस्तृत चर्चा की गई।
    इंदौर के विकास के लिए यह बजट कई नई संभावनाओं के द्वार खोलता है। जनता और प्रशासन की निगाहें अब इन योजनाओं के क्रियान्वयन पर टिकी हैं।

    इंदौर…यानी विकास का दौर,
    इंदौर…यानी नवाचार का दौर !!!
    इंदौर सतत् प्रगति, स्वच्छता एवं नवाचार की जीवंत चेतना है। यहां की समृद्धि, सुव्यवस्था एवं सुदृढ़ प्रशासन परिवार जनों के संस्कारों में रचित-बचित हैं, जो इसे निरंतर उत्कर्ष की ओर ले जा रहे हैं।
    आज इंदौर नगर निगम के वार्षिक बजट सत्र के शुभारंभ अवसर पर सहभागिता कर अपने विचार साझा किए। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव जी द्वारा प्रस्तुत यह बजट इंदौर के परिवार जनों की आकांक्षाओं, उम्मीदों और प्रगति के स्वप्न का सशक्त संकल्प-पत्र है, इसमें जन-कल्याण तथा समग्र विकास की दिव्य आभा प्रतिबिंबित होती है।
    मैं इंदौर नगर निगम के समर्पित जनप्रतिनिधियों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई देता हूं, जिन्होंने इस बजट के माध्यम से आत्मनिर्भर इंदौर की नींव को और अधिक सुदृढ़ किया है।
    इंदौर का यश निरंतर बढ़े, इसकी विकास यात्रा अनवरत चलती रहे, यही मंगल कामना है।
    *कैलाश विजयवर्गीय*
    कैबिनेट मंत्री, म. प्र.शासन

    हमारा संकल्प: समृद्ध इंदौर, विकसित इंदौर
    मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह सर्वसमावेशी बजट इंदौर के प्रत्येक नागरिक की आकांक्षाओं एवं उम्मीदों को पूर्ण करते हुए नगर के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हमारे संकल्पित प्रयासों से इंदौर न केवल स्वच्छता में अग्रणी बना रहेगा, अपितु आर्थिक समृद्धि, सामाजिक समरसता एवं पर्यावरणीय संतुलन के क्षेत्र में भी नए आयाम स्थापित करेगा।
    तुलसी सिलावट
    कैबिनेट मंत्री,
    जल संसाधन विभाग,म. प्र. शासन

     

    News Desk

    Related Posts

    नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान, शैली गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय मत्सोगी-डो चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक…..

    July 16, 2026

    सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल: फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव….

    July 16, 2026

    सेवा सेतु की तत्परता से सुरक्षित हुआ इंजीनियरिंग प्रवेश, उसी दिन मिला निवास प्रमाण पत्र….

    July 16, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी सहारा, शमाबाई रामटेके की वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान, आधार कार्ड में सुधार और बायोमेट्रिक अपडेट होने से मिली राहत, शिकायतकर्ता ने जताया संतोष……

    July 16, 2026

    आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम : बलौदाबाजार में समूह की 40 महिलाओं को मिला धान और पैरा आर्ट का प्रशिक्षण….

    July 16, 2026

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्तिमान, 14.49 लाख से अधिक माताओं को 558.93 रूपये करोड़ की डीबीटी सहायता, मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील….

    July 16, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.