Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » महतारी वंदन योजना ने बदली हीरोंदी की जिंदगी
    छत्तीसगढ़

    महतारी वंदन योजना ने बदली हीरोंदी की जिंदगी

    Knock IndiaBy Knock IndiaJuly 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महतारी वंदन योजना ने बदली हीरोंदी की जिंदगी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नारायणपुर। राज्य में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन और उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना लागू की है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं के प्रति समाज में व्याप्त भेदभाव और असमानता को दूर करते हुए, उनके स्वास्थ्य में सुधार और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इसके अंतर्गत, पात्र विवाहित, विधवा और परित्यक्ता महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।

    जिले के छोटेडोंगर की निवासी हीरोंदी कड़ियाम, पति चतुर सिंह कड़ियाम के साथ अपने 5 बच्चों का पालन-पोषण करती हैं। पहले वह केवल लाई और चना बेचकर ही अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं। फिर उन्हें महतारी वंदन योजना से प्रतिमाह 1000 रुपये की सहायता राशि मिलने लगी। इस राशि को उन्होंने अपने व्यवसाय में निवेश किया।

    योजना से मिली राशि का सही उपयोग करते हुए हीरोंदी ने लाई-मुर्रा, चना के साथ-साथ मूंगफली, मिक्सचर, बिस्किट, नड्डा आदि अन्य खाद्य वस्तुओं को भी बेचना शुरू किया। अब वह फरसबेड़ा, छोटेडोंगर और ओरछा के साप्ताहिक बाजारों में जाकर अपना व्यवसाय चलाती हैं। व्यवसाय में विविधता लाने से उनकी आय दोगुनी हो गई। आज वह आत्मविश्वास और आत्मसम्मान के साथ अपने बच्चों की आवश्यकताओं की पूर्ति कर पा रही हैं। हीरोंदी कड़ियाम ने जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताते हुए कहा महतारी वंदन योजना ने मुझे और मेरे परिवार को एक बेहतर जीवन देने में मदद की। हीरोंदी कड़ियाम की यह कहानी साबित करती है कि सही सहयोग और आत्मविश्वास से कोई भी महिला अपने परिवार का भविष्य संवार सकती है।

    chhattisgarh news cm news CM Vishnudev Sai INDIA NEWS News knock india
    Knock India

    Related Posts

    Gharghoda Court Verdict: रायगढ़ के घरघोड़ा न्यायालय का न्याय: समुन्दर राठिया की हत्या के आरोपी को अंतिम सांस तक जेल की सजा

    August 30, 2026

    छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तलाशने, तराशने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    August 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खेलों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी और कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का किया विमोचन…..

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 93 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन, 4.68 करोड़ के नए विकास कार्यों की घोषणा की….

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का किया शुभारंभ….

    August 29, 2026

    Jashpur News: गणित के राष्ट्रीय पटल पर पत्थलगांव की प्रतिभा का डंका: विधि गुप्ता को मिला पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट, तार्किक क्षमता का दिया शानदार परिचय

    August 29, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.