Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, उपद्रवियों ने पुलिस वाहनों में लगाई आग
    Breaking News

    पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, उपद्रवियों ने पुलिस वाहनों में लगाई आग

    News DeskBy News DeskApril 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, उपद्रवियों ने पुलिस वाहनों में लगाई आग
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ संशोधन कानून को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन अब हिंसक रूप ले चुका है। रघुनाथगंज थाना क्षेत्र के उमरपुर-बानीपुर इलाके में यह प्रदर्शन उस समय भड़क उठा जब प्रदर्शनकारियों ने कानून को वापस लेने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरने का फैसला किया। देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई। जिसके चलते इलाके में तनाव का माहौल बन गया है।

    प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने पुलिस पर जमकर पथराव किया और राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 12 (NH-12) को पूरी तरह जाम कर दिया। गुस्साई भीड़ ने पुलिस की दो गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूत्रों के मुताबिक प्रदर्शनकारी वक्फ बिल को तत्काल वापस लेने की मांग कर रहे थे। जब पुलिस ने जुलूस को रोकने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारियों का आक्रोश और बढ़ गया। उन्होंने ईंट-पत्थरों से पुलिस पर हमला किया और सड़क को अवरुद्ध कर दिया।

    हिंसा की आग उस समय और भड़क उठी जब प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियों में आग लगा दी। स्थानीय लोगों के अनुसार इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। पुलिस और प्रशासन ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने की कोशिश की लेकिन प्रदर्शनकारियों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा। राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। जिससे यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    मुर्शिदाबाद में यह हिंसक प्रदर्शन प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। पुलिस बल बढ़ा दिया गया है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त उपाय किए जा रहे हैं। हालांकि प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी। वे पीछे नहीं हटेंगे। इस घटना ने वक्फ संशोधन कानून को लेकर चल रहे विवाद को और गहरा कर दिया है।

    News Desk

    Related Posts

    भारत ने चक्रवात प्रभावित मेडागास्कर को मेडिकल सहायता और राहत सामग्री भेजी

    March 11, 2026

    आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    February 15, 2026

    रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

    February 15, 2026

    महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

    February 15, 2026

    भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम

    February 15, 2026

    Rajim Kumbha Kalpa 2026 : आज राजिम कुंभ के समापन समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय

    February 15, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.