Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » डॉक्टर से 1 करोड़ की ठगी, महिला मरीज का पति आरोपी निकला
    CRIME

    डॉक्टर से 1 करोड़ की ठगी, महिला मरीज का पति आरोपी निकला

    Knock IndiaBy Knock IndiaJuly 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    डॉक्टर से 1 करोड़ की ठगी, महिला मरीज का पति आरोपी निकला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कांकेर। पत्नी का इलाज करवाने पहुंचे शख्स ने डॉक्टर से ही एक करोड़ ठग लिए. रकम दोगुना करने का झांसा देकर उसने 2018 से 2024 के बीच कुल 6 सालों में एक करोड़ रुपए ऐंठे. किस्तों में दी जाने वाली निवेश की रकम 2 लाख रुपए बढ़कर 10 लाख तक पहुंच गई. डॉक्टर को इस बीच जरा भी भनक नहीं लगी कि उनसे ठगी हो रही है. इस साल जब रकम लौटाने की बात कही, तो व्यक्ति आना-कानी करने लगा. इसके बाद पीड़ित की बेटी ने कांकेर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई. मामले में एक आरोपी को गिरतार कर लिया गया है. मास्टर माइंड अब भी फरार है.

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अपर्णा रामटेके (26) आरईएस कॉलोनी में रहती हैं. उन्होंने बताया कि उनके पिता देवेंद्र रामटेके की शहर के एक मेडिकल कॉपलेक्स में क्लीनिक है. संजय नगर में रहने वाला आलीम खान 2017 में अपनी पत्नी का इलाज कराने उनके पिता के पास आया था. यहीं से जान-पहचान शुरू हुई. 2018 के नवंबर में आलीम ने खुद को कोलकाता की एक कंपनी में काम करने वाला बताया. उनके पिता को रकम दोगुना करने का लालच दिया. आलीम ने पहले दो लाख रुपए लिए. फिर कहा कि पुरानी कंपनी डूब गई है. अब वह नई कंपनी से जुड़ा है. निवेश करने पर दोगुने पैसे दिलवा देगा. इसी भरोसे में देवेंद्र ने उसे 2019 के जनवरी से दिसंबर तक करीब 10 लाख नगद और ऑनलाइन दिए. 2020 में भी किस्तों में पैसे देते रहे. 2021 से 2024 तक लगातार पैसों की मांग होती रही. अपर्णा और उनके पिता ने आलीम को कुल 75 लाख रुपए ऑनलाइन व नगद दिए. इसके अलावा 23 लाख रुपए उसने आरोपी डीलक्स मरकाम के खाते में ट्रांसफर करवाए थे. कुल मिलाकर 1 करोड़ रुपए की ठगी कर ली गई.

    पीड़ित परिवार ने जब पैसे वापस मांगे, तो आरोपी हर बार दो-चार दिन में मिल जाएगा कहकर टालता रहा. आखिरकार अपर्णा ने परेशान होकर इस साल 14 मई को कांकेर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी आलीम के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया. कांकेर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. आरोपी डीलक्स मरकाम आलीम के कहने पर पैसे अपने खाते में ले रहा था. वह भी फरार था. मुखबिर से पता चला कि डीलक्स कोंडागांव में केशकाल थाना स्थित अपने गांव चिपरेल में छिपा है. इसके बाद कांकेर थाने से टीम रवाना की गई. आरोपी को रविवार को उसके घर से गिरतार किया गया.

    गिफ्तारी के वक्त आरोपी से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में इस्तेमाल किए गए मोबाइल को जब्त किया गया है. आरोपी डीलक्स की उम्र 35 वर्ष है. चिपरेल गांव में आवासपारा का रहने वाला है. पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया है. वहीं मुय आरोपी आलीम खान अब भी फरार है. उसकी तलाश जारी है. कार्रवाई में कांकेर टीआई मनीष नागर, एएसआई भुनेश्वरी भगत, कॉन्स्टेबल ओमकार, वयंत सरोज, महिला कॉन्स्टेबल सविता नाग और पेट्रोलिंग टीम की भूमिका रही. पुलिस का कहना है कि मुय आरोपी आलीम को भी जल्द गिरतार कर लिया जाएगा.

    Knock India

    Related Posts

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण….

    August 30, 2026

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’…

    August 30, 2026

    महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन…..

    August 30, 2026

    बेमेतरा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आगाज 31 अगस्त से

    August 30, 2026

    तार बाहर में आयोजित हुआ पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल रहे उपस्थित

    August 30, 2026

    कानून में नहीं है ‘डिजिटल अरेस्ट’ की प्रक्रिया, फर्जी कॉल से सतर्क रहने रायगढ़ पुलिस ने चलाया विशेष अभियान

    August 30, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.