Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारत ने लिया 2023 का बदला, ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से धोया
    Breaking News

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारत ने लिया 2023 का बदला, ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से धोया

    News DeskBy News DeskMarch 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारत ने लिया 2023 का बदला, ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से धोया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में पहुंच गया है। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट से बाहर कर वनडे वर्ल्ड कप 2023 का बदलाव ले लिया है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 264 रन बनाया था। जवाब में भारत ने 6 विकेट गंवाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। भारत के लिए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 81 रनों की पारी खेली।

    265 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को 30 रन के स्कोर पर शुभमन गिल के रूप में पहला झटका लगा। गिल 8 रन बनाकर बेन द्वाराहुसि का शिकार बने। इसके बाद कूपर कोनोली ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को चलता किया। रोहित 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के बीच तीसरे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन फिर एडम जम्पा ने अय्यर को बोल्ड आउट किया। अय्यर 62 गेंद पर 45 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

    इसके बाद अक्षर पटेल को एलिस ने अपना शिकार बनाया। अक्षर 30 गेंद पर 27 रन बनाए। इसके बाद विराट कोहली जो अच्छे फॉर्म में नजर आ रहे थे। उन्हें जम्पा ने पवेलियन भेजा। कोहली 98 गेंद पर 84 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद एक शानदार पारी खेल हार्दिक पांड्या आउट हुए। हार्दिक ने 24 गेंद पर 1 चौका और 3 छक्के की मदद से 28 रन बनाए।

    भारतीय टीम ने दुबई में एक और ऐतिहासिक रन चेज किया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जो शुरुआत में सही लग रहा था। इस टूर्नामेंट में दुबई मैदान पर 250+ रन बनाने वाली पहली टीम बनने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया 265 रनों का लक्ष्य बचाने में नाकाम रहा। इस जीत के साथ भारत अब दुबई में 250 से अधिक के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करने वाली दुनिया की चौथी टीम बन गई है।

    News Desk

    Related Posts

    भारत ने चक्रवात प्रभावित मेडागास्कर को मेडिकल सहायता और राहत सामग्री भेजी

    March 11, 2026

    आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    February 15, 2026

    रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

    February 15, 2026

    महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

    February 15, 2026

    भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम

    February 15, 2026

    Rajim Kumbha Kalpa 2026 : आज राजिम कुंभ के समापन समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय

    February 15, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.