Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » एंटी नक्सल ऑपरेशन में निकले जवानों ने बरामद किया नक्सलियों का छिपाया हुआ बारूद
    छत्तीसगढ़

    एंटी नक्सल ऑपरेशन में निकले जवानों ने बरामद किया नक्सलियों का छिपाया हुआ बारूद

    Knock IndiaBy Knock IndiaJuly 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    एंटी नक्सल ऑपरेशन में निकले जवानों ने बरामद किया नक्सलियों का छिपाया हुआ बारूद
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गरियाबंद. नक्सलवाद पर लगातार प्रहार जारी है. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद से लगे ओडिशा के नुआपड़ा जिले में सुरक्षाबलों को संयुक्त कार्रवाई में सफलता मिली है. बोडेन थाना क्षेत्र के काटफाड़ और छातापानी जंगलों में 25 जुलाई को एंटी नक्सल ऑपरेशन लॉन्च किया गया था. ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों का डंप बरामद किया है. जहां से देशी बंदूक, जिलेटिन, गन पाउडर समेत कई विस्फोटक सामग्री बरामद किए गए हैं. नुआपड़ा एसपी जी. आर. राघवेंद्र ने इसकी पुष्टि की है.

    इस अभियान को विश्वसनीय खुफिया सूचना के आधार पर डीवीएफ (DVF) नुआपड़ा और सीआरपीएफ की डी/19 बटालियन (गर्जनपानी कंपनी ऑपरेटिंग बेस) द्वारा अंजाम दिया गया. जंगलों में एरिया डॉमिनेशन और तलाशी के दौरान भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और नक्सलियों के उपयोग में आने वाली अन्य सामग्रियां बरामद की गईं. बोडेन थाना क्षेत्र के काटफाड़, छातापानी इलाके में नक्सलियों के डंप से एक देशी बंदूक और 24 राउंड बरामद किया गया. इसके अलावा 10 जिलेटिन स्टिक, 3 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर और लगभग 50 ग्राम बारूद बरामद किया गया. सुरक्षाबलों को 2 सोलर प्लेट, वॉकी-टॉकी चार्जर, मोबाइल चार्जर, हेयर ट्रिमर, वायर कटर, इलेक्ट्रिक टेस्टर, 6 वोल्ट बैटरी, वोल्ट मीटर, और दो बंडल इलेक्ट्रिक वायर भी मिले. इसके अलावा तीन छतरियां, एक प्लास्टिक वॉटर जार, एक जोड़ी चप्पल, कैंची, चाकू, घड़ी, दो नेल कटर, एक इन्वर्टर चार्जर बॉक्स, छह पेंसिल बैटरियां, दो-दो ब्लैक और व्हाइट इंसुलेशन टेप, एक ब्लूटूथ हेडफोन, एक गुलेल (कैटापल्ट), एक प्लास्टिक की रस्सी, एक वेजिटेबल स्लाइसर, एक जोड़ी जूते, और दो ब्लैक पॉलीथिन शीट्स भी बरामद की गई. वहीं राशन सामग्री, महिलाओं की कॉस्मेटिक और अंडरगारमेंट्स, बर्तन और दवाएं भी इस डंप से मिली हैं. यह संभवतः वामपंथी उग्रवादियों (एलडब्ल्यूई) द्वारा उपयोग के लिए रखे गए थे.

    जानकारी के मुताबिक, जिस इलाके से नक्सलियों का डंप मिला है, वह छत्तीसगढ़ बॉर्डर से केवल 10-15 की दूरी पर है. पहाड़ी इलाका होने के कारण कभी खूंखार नक्सली चलपति इन्हीं इलाकों से छुप कर डिविजन कमेटी के कामो की समीक्षा करता था. नक्सल विरोधी अभियान तेज होने के बाद अब नक्सलियों के हर सुरक्षित ठिकाने को सुरक्षा एजेंसी एक्सपोज कर रही है

     

    anti-naxal operation Gariaband Gariaband Force Gariaband News hindi news INDIA NEWS Naxal news Naxalites Naxalites News News knock india
    Knock India

    Related Posts

    Gharghoda Court Verdict: रायगढ़ के घरघोड़ा न्यायालय का न्याय: समुन्दर राठिया की हत्या के आरोपी को अंतिम सांस तक जेल की सजा

    August 30, 2026

    छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तलाशने, तराशने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    August 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खेलों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी और कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का किया विमोचन…..

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 93 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन, 4.68 करोड़ के नए विकास कार्यों की घोषणा की….

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का किया शुभारंभ….

    August 29, 2026

    Jashpur News: गणित के राष्ट्रीय पटल पर पत्थलगांव की प्रतिभा का डंका: विधि गुप्ता को मिला पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट, तार्किक क्षमता का दिया शानदार परिचय

    August 29, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.