Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » आपातकाल के खिलाफ केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में पास हुआ प्रस्ताव
    Breaking News

    आपातकाल के खिलाफ केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में पास हुआ प्रस्ताव

    News DeskBy News DeskJune 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आपातकाल के खिलाफ केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में पास हुआ प्रस्ताव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक में तीन अहम फैसलों पर मुहर लगाई। आपातकाल की 50वीं बरसी के मौके पर कैबिनेट ने एक प्रस्ताव पास किया। इस प्रस्ताव में 1975 में लगे आपातकाल को ‘लोकतंत्र की हत्या’ बताया गया और इसकी कड़ी निंदा की गई है।

    केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उन अनगिनत व्यक्तियों के बलिदान को याद करने और उनका सम्मान करने का संकल्प लिया है जिन्होंने वीरतापूर्वक आपातकाल का विरोध किया था। यह एक विध्वंस था जिसकी शुरुआत 1974 में ‘नव निर्माण आंदोलन’ और ‘संपूर्ण क्रांति आंदोलन’ को कुचलने के प्रयास से हुई थी।

    केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव बताया कि आज की कैबिनेट बैठक में तीन बड़े फैसले लिए गए। पहला 3,626 करोड़ रुपए की लागत से पुणे मेट्रो लाइन 2 के विस्तार को मंजूरी दी गई। दूसरा, झारखंड में स्थित झरिया के लिए एक संशोधित मास्टर प्लान, जो लंबे समय से भूमिगत आग और भूमि धंसने के कारण समस्याओं का सामना कर रहा है, को 5,940 करोड़ रुपए के आवंटन के साथ मंजूरी दी गई है। तीसरा, उत्तर प्रदेश के आगरा में अंतर्राष्ट्रीय आलू केंद्र के एक क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना को 111 करोड़ रुपए के बजट के साथ मंजूरी दी गई है।

    अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश भर में मेट्रो का तेजी से विस्तार हुआ है। 2014 से पहले सिर्फ 5 शहरों में मेट्रो सिस्टम था। आज 24 शहरों में मेट्रो नेटवर्क है। मेट्रो नेटवर्क, जो पहले सिर्फ 248 किलोमीटर था, अब बढ़कर 1,036 किलोमीटर से ज्यादा हो गया है। भारत अब दुनिया के शीर्ष तीन सबसे बड़े मेट्रो नेटवर्क में गिना जाता है। मेट्रो नेटवर्क पर दैनिक सवारियों की संख्या 1 करोड़ को पार कर गई है।

    केंद्रीय मंत्री ने एक्सिओम-4 मिशन के बारे में बात करते हुए कहा कि आज का दिन बहुत शुभ है। एक्सिओम-4 मिशन, जिसमें हमारे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला भाग ले रहे हैं, सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। इस अवसर पर हमारे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कैबिनेट ने एक प्रस्ताव पारित किया है।

     

    News Desk

    Related Posts

    भारत ने चक्रवात प्रभावित मेडागास्कर को मेडिकल सहायता और राहत सामग्री भेजी

    March 11, 2026

    आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    February 15, 2026

    रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

    February 15, 2026

    महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

    February 15, 2026

    भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम

    February 15, 2026

    Rajim Kumbha Kalpa 2026 : आज राजिम कुंभ के समापन समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय

    February 15, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.