Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » बंदूकें अब ख़ामोश हो रही हैं और बीजापुर बदलाव की राह पर, CM साय का बड़ा बयान
    छत्तीसगढ़

    बंदूकें अब ख़ामोश हो रही हैं और बीजापुर बदलाव की राह पर, CM साय का बड़ा बयान

    Knock IndiaBy Knock IndiaJuly 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बंदूकें अब ख़ामोश हो रही हैं और बीजापुर बदलाव की राह पर, CM साय का बड़ा बयान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Bijapur. बीजापुर। बीजापुर जिले में नक्सल उन्मूलन के प्रयासों को एक बड़ी सफलता मिली है। जिले में सक्रिय 25 हार्डकोर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया है। ये सभी नक्सली कुल ₹25 करोड़ के SZCM (Spacial Zonal Committee Member) श्रेणी के थे, जिन पर ₹1 करोड़ 15 लाख का इनाम घोषित था। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आत्मसमर्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह बदलाव कोई संयोग नहीं, बल्कि राज्य सरकार की “आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025” और जनकल्याणकारी योजनाओं की व्यापक स्वीकार्यता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ‘नियद नेल्लानार योजना’ जैसी पहलों ने आदिवासी अंचलों में सरकार के प्रति विश्वास और जुड़ाव की नींव रखी है।

    सीएम ने इस अवसर पर आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता जताते हुए कहा, “हम यह सुनिश्चित करेंगे कि समाज की मुख्यधारा में लौटे लोग सम्मानजनक जीवन जी सकें।” उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उन्हें शिक्षा, स्वरोजगार, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा की सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में मार्च 2026 तक नक्सलवाद का समूल उन्मूलन सुनिश्चित किया जाएगा। बीजापुर में हुआ यह सामूहिक आत्मसमर्पण नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सरकार के प्रयासों की एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। यह आने वाले समय में और अधिक नक्सलियों को हथियार छोड़ने के लिए प्रेरित कर सकता है।

    Bijapur News chhattisgarh news cm news CM Vishnudev Sai hindi news INDIA NEWS News knock india
    Knock India

    Related Posts

    नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री राजेश अग्रवाल चिंतित, अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं अधिकारी…..

    August 30, 2026

    रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक सुरों का संगम….

    August 30, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से एम्स के कार्यपालक निदेशक ने की सौजन्य मुलाक़ात…..

    August 30, 2026

    ‘मन की बात’ देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को देती है राष्ट्रीय पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    August 30, 2026

    Lailunga Crime News: प्रलोभन और धमकियों के आगे नहीं झुकी 14 साल की पीड़िता, बोली- ‘न्याय के लिए लड़ूंगी, दोषियों को कराऊंगी जेल’

    August 30, 2026

    Gharghoda Court Verdict: रायगढ़ के घरघोड़ा न्यायालय का न्याय: समुन्दर राठिया की हत्या के आरोपी को अंतिम सांस तक जेल की सजा

    August 30, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.