Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का ट्रेलर रिलीज
    मनोरंजन

    सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का ट्रेलर रिलीज

    News DeskBy News DeskMarch 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का ट्रेलर रिलीज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की फिल्म सिकंदर का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। 23 मार्च 2025 को लॉन्च हुआ यह 3 मिनट 37 सेकंड का ट्रेलर एक्शन, ड्रामा और सलमान के दमदार अंदाज से भरपूर है। फैंस के लिए यह किसी ईद की ईदी से कम नहीं है। क्योंकि फिल्म 30 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। सलमान खान ने इस ट्रेलर के जरिए एक बार फिर साबित कर दिया कि वे बड़े पर्दे के बेताज बादशाह क्यों हैं।

    ट्रेलर की शुरुआत सलमान खान के किरदार सिकंदर की शानदार एंट्री से होती है। गनफाइट्स, हाथापाई और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस से भरपूर यह ट्रेलर दर्शकों को रोमांचित करने में कोई कसर नहीं छोड़ता। सलमान का किरदार एक नन्हे योद्धा से लेकर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने वाले नायक तक का सफर तय करता है। ट्रेलर में उनके डायलॉग्स जैसे ‘कायदे में रहो, फायदे में रहोगे’ और ‘इंसाफ नहीं, हिसाब करने आया हूं’।

    ट्रेलर में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना की जोड़ी भी नजर आई। जो उनकी पत्नी के किरदार में दिख रही हैं। उनकी मौजूदगी सिकंदर को प्रेरणा देने वाली लगती है। इसके अलावा फिल्म में काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं। एआर मुरुगादॉस के निर्देशन और साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म एक बड़े पैमाने की एक्शन ड्रामा होने का वादा करती है।

    सिकंदर का ट्रेलर देखकर साफ है कि यह फिल्म ईद 2025 को खास बनाने के लिए तैयार है। 200 करोड़ रुपये के बजट के साथ बनी यह फिल्म भव्य सेट्स, शानदार बैकग्राउंड स्कोर और प्रीतम के गानों से सजी है। ट्रेलर में पहले से रिलीज हुए गाने जैसे ‘जोहरा जबीं’ और ‘सिकंदर नाचे’ की झलकियां भी दिखाई गईं। जो दर्शकों को थिएटर तक खींचने के लिए काफी हैं।

    News Desk

    Related Posts

    जेलर 2 में ऋतिक रोशन की एंट्री! कैमियो को लेकर तेज हुई चर्चा, चेन्नई पहुंचने की खबरों से बढ़ा सस्पेंस

    June 23, 2026

    ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर रिलीज, 36 स्टार्स के साथ कॉमेडी का बड़ा धमाका

    May 15, 2026

    33 साल बाद लौटेगा ‘बल्लू बलराम’, खलनायक 2 से फिर मचेगा सिनेमाई तूफान!

    April 27, 2026

    भूत बांग्ला’ बॉक्स ऑफिस दिन 6: मंगलवार के उछाल के बाद अक्षय कुमार की फिल्म ने बुधवार को ₹6.15 करोड़ कमाए

    April 23, 2026

    Good Omens का फिनाले ट्रेलर आया: माइकल शीन और डेविड टेनेंट की वापसी

    April 16, 2026

    Viral video: Priyanka Chopra ने महावीर जयंती पर स्वर्ण मंदिर में सेवा के तहत बर्तन धोए

    April 1, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.