Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » महाराष्ट्र: धनंजय मुंडे ने मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा
    Breaking News

    महाराष्ट्र: धनंजय मुंडे ने मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा

    News DeskBy News DeskMarch 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महाराष्ट्र: धनंजय मुंडे ने मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई। महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे ने मंगलवार को महाराष्ट्र मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने सहयोगी वाल्मिक कराड पर सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में आरोप लगने के बाद मुंडे से मंत्री पद से इस्तीफा देने को कहा था। इस्तीफे की खबर आने के बाद फडणवीस ने कहा कि मुंडे ने मुझे अपना इस्तीफा सौंप दिया है। मैंने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और आगे की कार्रवाई के लिए राज्यपाल को भेज दिया है।

    इस बीच, महाराष्ट्र के मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद एनसीपी नेता धनंजय मुंडे ने ट्वीट किया, पहले दिन से ही मेरी दृढ़ मांग है कि बीड जिले के मसाजोग में संतोष देशमुख की नृशंस हत्या के आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिले। कल जो तस्वीरें सामने आईं, उन्हें देखकर मन बहुत दुखी हुआ।

    इस मामले की जांच पूरी हो चुकी है और कोर्ट में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। साथ ही न्यायिक जांच का भी प्रस्ताव रखा गया है। पिछले कुछ दिनों से मेरी तबीयत ठीक नहीं है। इसे देखते हुए डॉक्टरों ने मुझे अगले कुछ दिनों तक ट्रीटमेंट कराने की सलाह दी है। इसलिए, चिकित्सकीय कारणों से भी मैंने मंत्रिमंडल में मंत्री पद से अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को सौंप दिया है।

    सूत्रों के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सोमवार रात को फडणवीस से मुलाकात की और देशमुख हत्या मामले में अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) की ओर से दायर आरोपपत्र और दो अन्य संबंधित मामलों के नतीजों पर चर्चा की, जिनमें कराड को आरोपी नंबर एक बनाया गया है।

    क्या है मामला
    बीड के मासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख को पिछले साल नौ दिसंबर को कथित तौर पर जिले में एक ऊर्जा कंपनी को निशाना बनाकर की जा रही जबरन वसूली के प्रयास को रोकने की कोशिश करने पर अगवा कर लिया गया था। उन्हें प्रताड़ित भी किया गया था और बाद में उनकी हत्या कर दी गई थी।

     

    News Desk

    Related Posts

    भारत ने चक्रवात प्रभावित मेडागास्कर को मेडिकल सहायता और राहत सामग्री भेजी

    March 11, 2026

    आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    February 15, 2026

    रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

    February 15, 2026

    महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

    February 15, 2026

    भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम

    February 15, 2026

    Rajim Kumbha Kalpa 2026 : आज राजिम कुंभ के समापन समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय

    February 15, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.