Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » Weather Update : फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 6 जिलों में चलेगी शीतलहर, यहां बारिश की संभावना
    Breaking News

    Weather Update : फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 6 जिलों में चलेगी शीतलहर, यहां बारिश की संभावना

    HasinaBy HasinaJanuary 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Weather Update : फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 6 जिलों में चलेगी शीतलहर, यहां बारिश की संभावना
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: छत्तीसगढ़ वासियों को बिते दो दिनों से ठंड से राहत मिली है, लेकिन एक दिन बाद उन्हें फिर से कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि मौसम विभाग (IMD) ने तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई है, तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा।

    मौसम विभाग (IMD) की माने तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण नमी बढ़ गई है। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ के मौसम में अगले तीन दिन उतार-चढ़ाव आने की संभावना है। पिछले दिनों जहां लोगों को ठंड से राहत मिल रही थी, तो वहीं अब उन्हें 16 जनवरी के बाद से एक बार फिर कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा।

    छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में शीतलहर की चेतावनी

    मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के सुरजपुर, बलरामपुर,जशपुर, सरगुजा, कोरिया और मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही लोगों को कड़ाके की ठंड का भी सामना करना पड़ेगा।

    बात करें अगर छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे की तो बलरामपुर, रामानुजगंज और सरगुजा सबसे ठंडा रहा। यहां का तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बस्तर और दंतेवाड़ा में भी रात का पारा तेजी से गिरा है। इसके अलावा अभी मध्य छत्तीसगढ़ वासियों को ठंड से राहत मिल रही है। पिछले दिनों छत्तीसगढ़ में ठंड-कोहरा और शितलहर का कहर देखने को मिला था।

    मध्यप्रदेश और बिहार में बारिश के आसार

    अगर बात करें अन्य राज्यों की तो मध्यप्रदेश में बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, हिमालय क्षेत्र में 16 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसके कारण मध्यप्रदेश में 3 से 4 दिन बाद बारिश हो सकती है। बिहार में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है। यहां भी 17 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है, जिसके कारण बारिश के आसार है।

    Hasina

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई….

    July 15, 2026

    सुरक्षित बचपन, सशक्त भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ में जागरूकता अभियान तेज, स्कूलों में बच्चों को बाल अधिकार, पॉक्सो कानून, साइबर सुरक्षा और गुड टच-बैड टच की दी जा रही जानकारी…..

    July 15, 2026

    सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी आमजन की भरोसेमंद साथी, चार महीने से लंबित मजदूरी का भुगतान शिकायत के 24 घंटे के भीतर हुआ जारी….

    July 15, 2026

    मंत्री गजेंद्र यादव की पहल से दुर्ग में वाणिज्यिक विवादों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष न्यायालय की होगी स्थापना…..

    July 15, 2026

    विश्व युवा कौशल विकास दिवस : कौशल से सशक्त युवा, विकसित छत्तीसगढ़ की ओर मजबूत कदम….

    July 15, 2026

    मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास : एग्री-टूरिज्म का नया गढ़ बना छत्तीसगढ़ का शिमला मैनपाट, नाशपाती से चमकी किसान मनोज यादव की किस्मत….

    July 15, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.