Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » Sushasan Tihar 2026: आज से समाधान का महाअभियान! सुशासन तिहार की शुरुआत
    Raipur

    Sushasan Tihar 2026: आज से समाधान का महाअभियान! सुशासन तिहार की शुरुआत

    Knock IndiaBy Knock IndiaMay 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Sushasan Tihar 2026: आज से समाधान का महाअभियान! सुशासन तिहार की शुरुआत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: प्रदेशभर में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए सुशासन तिहार 2026 आज यानी शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है. इस अभियान के तहत 10 जून तक ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जन समस्या निवारण शिविर लगाए जाएंगे, जहां उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुनने के बाद समाधान किया जाएगा. अभियान के दौरान मुख्यमंत्री साय का हेलिकॉप्टर कहीं भी उतर सकता है. वह स्वयं विभिन्न जिलों का दौरा कर करेंगे.

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को पत्र जारी कर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जन शिकायतों का समयबद्ध निराकरण ही सुशासन की आधारशिला है. उन्होंने कहा कि आमजन को पारदर्शी, सरल और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. पहले चरण में लंबित मामलों के निराकरण पर जोर अभियान के पूर्व चरण में ही कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है कि 30 अप्रैल तक सभी लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें. इसमें—

    नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन जैसे राजस्व प्रकरण मनरेगा के लंबित मजदूरी भुगतान हितग्राहीमूलक योजनाओं के लंबित भुगतान आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र बिजली, ट्रांसफार्मर और पेयजल (हैंडपंप) समस्याएं के त्वरित निराकरण पर विशेष ध्यान रखा जाएगा, साथ ही पात्र हितग्राहियों को उज्ज्वला योजना, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत और सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ दिलाने के निर्देश भी दिए गए हैं. प्रदेशभर में लगेंगे समाधान शिविर सुशासन तिहार के तहत 1 मई से 10 जून तक लगेंगे शिविर

    ग्रामीण क्षेत्रों में 15–20 ग्राम पंचायतों के समूह में शिविर शहरी क्षेत्रों में वार्ड क्लस्टर आधारित आयोजन मौके पर ही आवेदन स्वीकार और लाभ वितरण अधिकतम एक माह में आवेदनों का निराकरण शिविरों में शासन की योजनाओं के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई जाएगी और प्रत्येक आवेदक को उसके आवेदन की स्थिति की जानकारी दी जाएगी. जनप्रतिनिधियों की भागीदारी और सीधा संवाद अभियान के दौरान मंत्रीगण, सांसद, विधायक, मुख्य सचिव और प्रभारी सचिव समय-समय पर शिविरों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे और आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे.

    CM करेंगे औचक निरीक्षण और समीक्षा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं विभिन्न जिलों का दौरा कर— विकास कार्यों का औचक निरीक्षण हितग्राहियों से सीधा फीडबैक जिला स्तर पर समीक्षा बैठकें करेंगे निरीक्षण के बाद वे प्रेसवार्ता के माध्यम से जानकारी साझा करेंगे और नागरिकों व सामाजिक संगठनों से सुझाव भी लेंगे. व्यापक प्रचार से बनेगा जन आंदोलन जनसम्पर्क विभाग और जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए. डिजिटल, प्रिंट और स्थानीय माध्यमों के जरिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा.

     

    Knock India

    Related Posts

    चक्रधर समारोह में सजेगी सुर, ताल और संस्कृति की दस दिवसीय महफिल, कविता कृष्णमूर्ति, अनुज शर्मा, भारती बंधु और इंडियन आइडल फेम कलाकारों समेत देश-प्रदेश की नामचीन प्रतिभाएं बिखेरेंगी संस्कृति के रंग….

    September 10, 2026

    चक्रधर समारोह में सजेगी सुर, ताल और संस्कृति की दस दिवसीय महफिल, कविता कृष्णमूर्ति, अनुज शर्मा, भारती बंधु और इंडियन आइडल फेम कलाकारों समेत देश-प्रदेश की नामचीन प्रतिभाएं बिखेरेंगी संस्कृति के रंग….

    September 10, 2026

    विकसित भारत-2047 के संकल्प से जुड़ेगा सारंगढ़-बिलाईगढ़, ”सेवा संकल्प अभियान” को जन-आंदोलन बनाने में जुटे मंत्री टंक राम वर्मा, तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश….

    September 10, 2026

    विकसित भारत-2047 के संकल्प से जुड़ेगा सारंगढ़-बिलाईगढ़, ”सेवा संकल्प अभियान” को जन-आंदोलन बनाने में जुटे मंत्री टंक राम वर्मा, तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश….

    September 10, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा के ट्रांसपोर्ट नगर का किया निरीक्षण….

    September 10, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा के ट्रांसपोर्ट नगर का किया निरीक्षण….

    September 10, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.