Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » Saraswati Cycle Yojana: स्वामी आत्मानंद कन्या विद्यालय घरघोड़ा में 123 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल व पाठ्यपुस्तकें वितरित, सांसद राधेश्याम राठिया रहे मुख्य अतिथि
    छत्तीसगढ़

    Saraswati Cycle Yojana: स्वामी आत्मानंद कन्या विद्यालय घरघोड़ा में 123 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल व पाठ्यपुस्तकें वितरित, सांसद राधेश्याम राठिया रहे मुख्य अतिथि

    Knock IndiaBy Knock IndiaJuly 14, 2026Updated:July 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Saraswati Cycle Yojana: स्वामी आत्मानंद कन्या विद्यालय घरघोड़ा में 123 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल व पाठ्यपुस्तकें वितरित, सांसद राधेश्याम राठिया रहे मुख्य अतिथि
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा (रायगढ़)। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम कन्या विद्यालय, घरघोड़ा में सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद माननीय श्री राधेश्याम राठिया उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय की कक्षा नवमीं में अध्ययनरत 123 पात्र छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित की गईं, जिससे उन्हें घर से स्कूल आने-जाने में सुगमता होगी और उनकी शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी।

    कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके साथ ही कक्षा नवमीं की नव-प्रवेशी छात्राओं को शासन की योजना के तहत निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का भी वितरण किया गया।

    बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता को मिलेगा बढ़ावा: सांसद राधेश्याम राठिया

    मुख्य अतिथि रायगढ़ सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाई जा रही सरस्वती साइकिल योजना बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने की दिशा में एक बेहद महत्वपूर्ण और प्रभावी कदम है। इससे न केवल दूर-दराज से आने वाली छात्राओं की स्कूल में उपस्थिति बढ़ेगी, बल्कि वे पढ़ाई के प्रति अधिक सजग और आत्मनिर्भर भी बनेंगी।

    कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों ने भी योजना की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए सभी छात्राओं को कड़ी मेहनत करने, लगन से पढ़ाई करने और जीवन में उच्च मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

    ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

    कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत घरघोड़ा के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र चौधरी, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री अरुणधर दीवान, जिला पंचायत सदस्य (तमनार) श्री रमेश कुमार बेहेरा विशेष रूप से मौजूद रहे। इनके अलावा नगर पंचायत घरघोड़ा के पार्षदगण, एल्डरमैन, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अभिभावक तथा विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

    कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के प्राचार्य श्री हरिश्चंद्र बेहरा ने मुख्य अतिथि एवं समस्त आगंतुकों का स्वागत-अभिनंदन किया तथा शाला में संचालित शासकीय शिक्षा योजनाओं की सफल क्रियान्वयन रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन विद्यालय के व्याख्याता श्री विजय कुमार पंडा द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।

    Knock India

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई….

    July 15, 2026

    सुरक्षित बचपन, सशक्त भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ में जागरूकता अभियान तेज, स्कूलों में बच्चों को बाल अधिकार, पॉक्सो कानून, साइबर सुरक्षा और गुड टच-बैड टच की दी जा रही जानकारी…..

    July 15, 2026

    सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी आमजन की भरोसेमंद साथी, चार महीने से लंबित मजदूरी का भुगतान शिकायत के 24 घंटे के भीतर हुआ जारी….

    July 15, 2026

    मंत्री गजेंद्र यादव की पहल से दुर्ग में वाणिज्यिक विवादों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष न्यायालय की होगी स्थापना…..

    July 15, 2026

    विश्व युवा कौशल विकास दिवस : कौशल से सशक्त युवा, विकसित छत्तीसगढ़ की ओर मजबूत कदम….

    July 15, 2026

    मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास : एग्री-टूरिज्म का नया गढ़ बना छत्तीसगढ़ का शिमला मैनपाट, नाशपाती से चमकी किसान मनोज यादव की किस्मत….

    July 15, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.