Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » Raipur में अमित शाह के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव, आज रात पहुंचेंगे गृहमंत्री
    Raipur

    Raipur में अमित शाह के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव, आज रात पहुंचेंगे गृहमंत्री

    Knock IndiaBy Knock IndiaNovember 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Raipur में अमित शाह के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव, आज रात पहुंचेंगे गृहमंत्री
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Raipur. रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे में बड़ा बदलाव किया गया है। पहले जहां उनका कार्यक्रम कल दोपहर रायपुर पहुंचने का तय था, वहीं अब संशोधित शेड्यूल के अनुसार अमित शाह आज रात ही विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगे। मंत्रालय की ओर से राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन को इस बदलाव की आधिकारिक सूचना भेज दी गई है। अचानक हुए इस बदलाव के बाद रायपुर प्रशासन, एयरपोर्ट अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड में ला दिया गया है। गृहमंत्री के रात में आगमन को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट से लेकर शहर के वीआईपी मार्गों तक सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

    कार्केट समेत सभी अधिकारी हाई अलर्ट
    सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस और विशेष सुरक्षा समूह (एसएसजी) ने पूरे प्रोटोकॉल की समीक्षा शुरू कर दी है। कार्केट समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी देर रात तैनाती की रणनीति में जुट गए हैं। गृहमंत्री के आगमन स्थल, ठहरने के स्थान और संभावित कार्यक्रम स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की ड्यूटी लगा दी गई है। एयरपोर्ट परिसर में भी सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया है। रात के समय वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए एयरपोर्ट रोड पर बैरिकेडिंग, रूट क्लीयरेंस और चेकिंग पॉइंट्स को मजबूत किया जा रहा है।

    कल के कार्यक्रम में बदलाव जारी रह सकता है
    सूत्रों के अनुसार, अमित शाह के रात में पहुंचने के बाद कल के कार्यक्रमों में भी बदलाव किया जा सकता है। हालांकि औपचारिक शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि शाह छत्तीसगढ़ में राजनीतिक, संगठनात्मक और प्रशासनिक बैठकों में शामिल होंगे। गृहमंत्री के दौरे के चलते सुरक्षा एजेंसियों ने सभी महत्वपूर्ण स्थानों की जांच तेज कर दी है। होटल, कार्यक्रम स्थल और रूट मैप को सुरक्षा मानकों के आधार पर फिर से जांचा जा रहा है। एयरपोर्ट पर भी फुल-प्रूफ सिक्योरिटी की तैयारी है। पुलिस और इंटेलिजेंस यूनिट को भी अतिरिक्त सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। अचानक शेड्यूल बदलने के कारण प्रशासनिक हलकों में गतिविधियां बढ़ गई हैं और सभी अधिकारी देर रात तक ड्यूटी में व्यस्त दिख रहे हैं।

    Knock India

    Related Posts

    कम लागत, अधिक उत्पादन की ओर बढ़ते किसान, नैनो उर्वरकों ने बढ़ाया अमर सिंह कंवर का विश्वास, पर्याप्त भंडारण से मजबूत हुई कृषि व्यवस्था, अन्नदाताओं को मिल रहा लाभ…

    July 14, 2026

    जांजगीर-चांपा जिले में इस सत्र से शुरू होगी एमबीबीएस की पढ़ाई, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा का जताया आभार….

    July 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली मेडिकल कॉलेज की ऐतिहासिक सौगात, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने शासकीय मेडिकल कॉलेज को दी स्वीकृति….

    July 14, 2026

    डिजिटल और सुदृढ़ ग्रामीण प्रबंधन की ओर छत्तीसगढ़, 96 प्रतिशत से अधिक राजस्व ग्रामों का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण, 19 हजार 805 ग्रामों का सर्वेक्षण संपन्न, शेष क्षेत्रों में कार्य युद्ध स्तर पर जारी…..

    July 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान को मिल रही व्यापक जनभागीदारी….

    July 14, 2026

    Raigarh News: बंटवारे से पहले नामांतरण और फिर कंपनी को रजिस्ट्री! घरघोड़ा के चारमार में पैतृक जमीन हड़पने का आरोप, राजस्व विभाग की भूमिका पर सवाल

    July 14, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.