Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » Raigarh Police Action: ‘अभियान संवेदना’ के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    Raigarh Police Action: ‘अभियान संवेदना’ के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

    Knock IndiaBy Knock IndiaJuly 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Raigarh Police Action: ‘अभियान संवेदना’ के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में जिले में चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत महिला थाना एवं सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस (BNS) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

    निर्माणाधीन मकान में दी गई थी वारदात को अंजाम

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि दरोगा पारा स्थित एक निर्माणाधीन मकान में एक व्यक्ति द्वारा नाबालिग बालिका के साथ आपत्तिजनक कृत्य किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर संदेही को हिरासत में लिया। इसके बाद 11 जुलाई 2026 को पीड़िता की मां ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ आरोपी लफ्फू उर्फ विजय सारथी द्वारा दुष्कर्म किया गया है।

    बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

    पीड़िता की मां की लिखित शिकायत के आधार पर महिला थाना में आरोपी लफ्फू उर्फ विजय सारथी (पिता स्व. विनोद सारथी, उम्र 38 वर्ष, निवासी दरोगा पारा, बुढ़मई मंदिर के पास, थाना सिटी कोतवाली) के खिलाफ अपराध क्रमांक 65/2026, भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1) तथा 4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

    इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, एएसआई सरस्वती महापात्रे, एएसआई परमेश्वर गुप्ता और हमराह स्टाफ की मुख्य भूमिका रही।

    एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश

    “महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे जघन्य अपराधों में त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कठोर से कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

    Knock India

    Related Posts

    नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं – राज्यपाल रमेन डेका….

    September 10, 2026

    पोरा तिहार पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं…..

    September 10, 2026

    पोरा तिहार पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं…..

    September 10, 2026

    नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं – राज्यपाल रमेन डेका….

    September 10, 2026

    विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग से जशपुर के युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, 25 सितंबर तक क्विज में भाग लेकर युवा दर्ज करा सकते हैं सहभागिता….

    September 10, 2026

    विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग से जशपुर के युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, 25 सितंबर तक क्विज में भाग लेकर युवा दर्ज करा सकते हैं सहभागिता….

    September 10, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.