Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » रायगढ़ में नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर भगाने वाला 24 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पॉक्सो में कार्रवाई
    छत्तीसगढ़

    रायगढ़ में नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर भगाने वाला 24 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पॉक्सो में कार्रवाई

    Knock IndiaBy Knock IndiaAugust 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रायगढ़ में नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर भगाने वाला 24 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पॉक्सो में कार्रवाई
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। जिले में महिलाओं और नाबालिग बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घर से लापता हुई नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर उसे कथित तौर पर भगाकर ले जाने वाले 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को रिमांड पर भेज दिया गया।

    9 अगस्त की रात घर से लापता हुई थी बालिका

    पुलिस के अनुसार 12 अगस्त 2026 को बालिका की महिला परिजन ने थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजन ने बताया कि नाबालिग बालिका 9 अगस्त की रात घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। परिवार ने गांव, आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन बालिका का पता नहीं चल सका।

    इसके बाद लैलूंगा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 253/2026 के तहत बीएनएस की धारा 137(2) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

    सहेलियों और परिजनों से पूछताछ में मिला सुराग

    मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव ने बालिका के माता-पिता और उसकी सहेलियों से पूछताछ की। पुलिस की जांच में सामने आया कि बालिका की बातचीत एक युवक निखिल मांझी से होती थी।

    पुलिस ने संदेही युवक की तलाश शुरू की। घटना के बाद से वह फरार था। पुलिस टीम ने पतासाजी करते हुए उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसके पास से गुम नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया।

    बालिका के बयान के बाद बढ़ाई गई धाराएं

    पुलिस के मुताबिक महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष बालिका के बयान में उसने युवक द्वारा शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ ले जाने और शारीरिक संबंध बनाने की जानकारी दी। इसके बाद मेडिकल प्रक्रिया पूरी कर मामले में धारा 69 बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 जोड़ी गई।

    पुलिस ने बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी निखिल मांझी, उम्र 24 वर्ष को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

    आरोपी को न्यायालय ने रिमांड पर भेजा

    गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और विवेचना कर रही है।

    लैलूंगा पुलिस की यह कार्रवाई जिले में नाबालिगों की गुमशुदगी और उन्हें बहला-फुसलाकर ले जाने वाले मामलों में त्वरित कार्रवाई के अभियान का हिस्सा है।

    SSP ने कहा- बालिकाओं की सुरक्षा प्राथमिकता

    एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि “अभियान संवेदना” के तहत नाबालिग बालिकाओं से जुड़े मामलों में रायगढ़ पुलिस पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई कर रही है। गुम बालिका की सुरक्षित दस्तयाबी पुलिस की प्राथमिकता है।

    उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिकाओं को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाने के साथ-साथ उन्हें बहला-फुसलाकर या भगाकर ले जाने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

    Knock India

    Related Posts

    सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया….

    August 19, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिए जनहितकारी योजनाओं में प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश…..

    August 19, 2026

    बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम, वन मंत्री केदार कश्यप ने किया 24.38 लाख रूपए की लागत से तैयार वुडन ब्रिज का लोकार्पण….

    August 19, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय….

    August 19, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया दृश्य संवाद 2026 का शुभारंभ, तस्वीरों में उतरा छत्तीसगढ़, फोटो जर्नलिस्टों का हुआ सम्मान….

    August 19, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक संपन्न, 45 अन्वेषण परियोजनाओं को दिया गया अंतिम रूप…..

    August 19, 2026
    RO.NO.= 13895/ 146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.