Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » “ऑपरेशन क्लीन हंट”: पुराना शनि मंदिर के पास फल विक्रेता पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार; कोतवाली पुलिस ने जेल भेजा
    छत्तीसगढ़

    “ऑपरेशन क्लीन हंट”: पुराना शनि मंदिर के पास फल विक्रेता पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार; कोतवाली पुलिस ने जेल भेजा

    Knock IndiaBy Knock IndiaJuly 24, 2026Updated:July 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    “ऑपरेशन क्लीन हंट”: पुराना शनि मंदिर के पास फल विक्रेता पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार; कोतवाली पुलिस ने जेल भेजा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़ (छत्तीसगढ़)। रायगढ़ जिले में अपराधियों की धरपकड़ और कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुराना शनि मंदिर के पास फल का ठेला लगाने वाले व्यापारी पर मामूली बात को लेकर चाकू से हमला करने वाले फरार आरोपी मोहम्मद अफसर उर्फ अफसर खान को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री शशि मोहन सिंह के सख्त दिशा-निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।

    https://knockindia.com/wp-content/uploads/2026/07/WhatsApp-Video-2026-07-24-at-5.56.12-PM.mp4

    जानिए क्या है पूरा मामला?

    पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, प्रार्थी बलराम यादव (50 वर्ष, निवासी सोनूमुड़ा नवापारा, थाना जूटमिल) शहर के पुराना शनि मंदिर के पास फल का ठेला लगाकर अपना और अपने परिवार का जीवन यापन करता है।

    • 100 रुपये मांगने पर विवाद: बीते 14 मई 2026 की दोपहर बलराम का पुराना परिचित अफसर खान उसके ठेले के पास पहुंचा और शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगा। मानवीय आधार पर बलराम ने उसे 100 रुपये दे दिए।

    • दोबारा पैसे न देने पर हमला: कुछ देर बाद आरोपी अफसर खान दोबारा आया और फिर से रुपयों की मांग करने लगा। जब बलराम ने दोबारा पैसे देने से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने गुस्से में आकर अपने पास रखे फल काटने वाले चाकू से उस पर जानलेवा हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।

    BNS की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज

    घटना के बाद पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 255/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(2), 119(1) एवं 118(1) के अंतर्गत अपराध पंजीकृत कर जांच और आरोपी की तलाश शुरू की गई थी।

    मुखबिर की सूचना पर पकड़ाया आरोपी, भेजा गया जेल

    जिले में फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल ने अपने सूचना तंत्र को सक्रिय किया।

    इसी दौरान मुखबिर से पक्की सूचना मिली कि फरार आरोपी अफसर खान को शहर में घूमते देखा गया है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की विशेष टीम ने त्वरित घेराबंदी कर आरोपी मोहम्मद अफसर उर्फ अफसर खान (37 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, वार्ड क्रमांक 6, थाना कोतवाली रायगढ़) को धर दबोचा। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से अदालत के आदेश पर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

    Knock India

    Related Posts

    सुशासन की मिसाल बना नारायणपुर का ‘सेवा सेतु’, अब चक्कर काटने से मिली मुक्ति, 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र….

    July 24, 2026

    सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक….

    July 24, 2026

    ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री केदार कश्यप…..

    July 24, 2026

    ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कोरबा, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाकर मंत्री लखनलाल देवांगन बने सौर ऊर्जा के प्रेरक….

    July 24, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण….

    July 24, 2026

    सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने प्रबुद्ध नागरिकों से किया संवाद….

    July 24, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.