Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » खरसिया में भीषण सड़क हादसा: बुजुर्ग को 250 फीट तक घसीटने वाला स्कॉर्पियो चालक गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया आपराधिक मानव वध के प्रयास का केस
    छत्तीसगढ़

    खरसिया में भीषण सड़क हादसा: बुजुर्ग को 250 फीट तक घसीटने वाला स्कॉर्पियो चालक गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया आपराधिक मानव वध के प्रयास का केस

    Knock IndiaBy Knock IndiaJuly 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    खरसिया में भीषण सड़क हादसा: बुजुर्ग को 250 फीट तक घसीटने वाला स्कॉर्पियो चालक गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया आपराधिक मानव वध के प्रयास का केस
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गौरी शंकर गुप्ता/खरसिया (रायगढ़)। रायगढ़ जिले के खरसिया में एक दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाले सड़क हादसे के मामले में खरसिया पुलिस ने त्वरित व सख्त वैधानिक कार्रवाई की है। शराब के नशे में धुत होकर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से बुजुर्ग मोटरसाइकिल चालक को भीषण टक्कर मारने और उन्हें लगभग 200 से 250 फीट तक घसीटने वाले आरोपी चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री शशि मोहन सिंह के सख्त निर्देशों के तहत पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ साधारण एक्सीडेंट की बजाय अपराधिक मानव वध का प्रयास (Attempt to Culpable Homicide) और मोटर व्हीकल एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत अपराध कायम किया है।

    6 जुलाई को राठौर चौक के पास घटी थी जघन्य घटना

    मामले का खुलासा करते हुए प्रार्थी योगेश गर्ग (निवासी टी.आई.टी. कॉलोनी, खरसिया) ने बताया कि 6 जुलाई 2026 की शाम लगभग 5:45 बजे उनके बड़े पिता कैलाश गर्ग (73 वर्ष) अपनी मोटरसाइकिल से मंगल बाजार से राठौर चौक की ओर जा रहे थे।

    तभी पीछे से अत्यधिक तेज गति और लापरवाहीपूर्वक आ रही स्कॉर्पियो वाहन (क्रमांक CG 13 AY 6539) के चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो चालक ने ब्रेक लगाने के बजाय वाहन को दौड़ाया और बुजुर्ग को मोटरसाइकिल सहित लगभग 250 फीट तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल कैलाश गर्ग को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वे वर्तमान में भी गंभीर अवस्था में उपचाराधीन हैं।

    शराब के नशे में धुत था चालक, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

    घटना के बाद से ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी की टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। 21 जुलाई 2026 को पुलिस ने आरोपी चालक भीष्म कुमार यादव (34 वर्ष, निवासी ग्राम उपनी, थाना डभरा, जिला सक्ती) को हिरासत में लिया।

    • जुर्म कबूला: कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने शराब के नशे में दुर्घटना कारित करना स्वीकार कर लिया।

    • धाराएं बढ़ाई गईं: घटना के वक्त आरोपी के नशे में होने की पुष्टि पर मामले में धारा 185 MV Act जोड़ी गई। इसके साथ ही साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में आपराधिक मानव वध के प्रयास जैसी गैर-जमानती और कठोर धाराएं बढ़ाई गईं।

    • वाहन जब्त: पुलिस ने दुर्घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को विधिवत जब्त कर लिया है।

    एसडीओपी के मार्गदर्शन में हुई त्वरित कार्रवाई

    एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस त्वरित गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, एएसआई मनोज पटेल एवं खरसिया चौकी की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के उपरांत न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

    एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का कड़ा संदेश

    “सड़क पर लापरवाही और तेज रफ्तार किसी की जान छीन सकती है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों तथा नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस कठोरतम वैधानिक कार्रवाई करेगी। नागरिक वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं और दूसरों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखें।”

    Knock India

    Related Posts

    दुगली वन धन विकास केंद्र ने बदली ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी, धमतरी की महिलाएं वनोपज से बना रहीं उत्पाद, केंद्र ने किया 4.37 करोड़ रुपए का कारोबार…..

    July 23, 2026

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृतक की पत्नी को मिली 4 लाख रुपये की मुआवजा सहायता….

    July 23, 2026

    छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ ऐतिहासिक एमओयू, डेटा-आधारित हाइपरलोकल इंटरवेंशन कार्यक्रम शुरू….

    July 23, 2026

    बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की समीक्षा बैठक में बहुस्तरीय कानूनी कार्रवाई और समयबद्ध पुनर्वास के निर्देश….

    July 23, 2026

    सूरज की रोशनी से जगमगाए घर, महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन….

    July 23, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जी की जयंती पर किया नमन….

    July 23, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.