Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » Aaj Ka Rashifal: 28 दिसंबर को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
    धर्म

    Aaj Ka Rashifal: 28 दिसंबर को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल

    HasinaBy HasinaDecember 28, 2025Updated:December 28, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Aaj Ka Rashifal: 28 दिसंबर को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    aaj Ka Rashifal Horoscope Tomorrow 28 December 2025: 28 दिसंबर के दिन रविवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रविवार को भगवान सूर्य की पूजा करने से मान-सम्मान बढ़ता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 28 दिसंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 28 दिसंबर को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी।

    मेष

    आज का दिन आपके लिए एनर्जी से भरपूर होगा। आज आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसे पूरे कॉन्फिडेंस के साथ पूरा करेंगे। आज आपको ऑफिस या बिजनेस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है इस वजह से मन खुश रहेगा। काफी लंबे समय के बाद आपको अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। बस इस चीज का ध्यान रखें कि गुस्से में आकर आपको कोई भी फैसला नहीं लेना है।

    वृषभ

    आज वृषभ राशि वालों की मेहनत रंग लाती दिख रही है। पैसों से जुड़ा कोई मामला आज सुलझ सकता है। नौकरीपेशा लोगों की मेहनत आज रंग लाएगी। आज परिवार में खुशियों का माहौल होगा। बस आज अपनी सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें। खानपान को लेकर लापरवाही ना करें।

    मिथुन

    आज नए लोगों से संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। आपकी बातों से लोग इन्फ्लुएंस होते हैं और आज भी होंगे। ऐसे में सही चीजों पर ही बोलें। आपकी यात्रा के योग बन रहे हैं तो आने वाले समय में आप यात्रा कर सकते हैं। हो सकता है कि मन आज थोड़ा सा भटके। ऐसे में आज सिर्फ जरूरी काम में ही फोकस बनाकर रखें।

    कर्क

    आज आप इमोशनल तौर से थोड़े से सेंसेटिव हो सकते हैं। किसी पुराने मुद्दे पर फिर से सोच-विचार कर सकते हैं। परिवार के साथ रहें। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। काम के मामले में थोड़ा धैर्य बनाकर रखना होगा।

    सिंह

    आज आपका कॉन्फिडेंस एकदम नेक्स्ट लेवल होगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। लव लाइफ फिर से ट्रैक पर आएगी और आज पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आपके खर्चे अब बढ़ सकते हैं। ऐसे में अपने बजट का पूरा ख्याल रखें।

    कन्या

    आज आप काम का प्रेशर फील कर सकते हैं। अपने मेहनत से आप हर चुनौती को पार कर लेंगे। सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। परिवार में कोई गुड न्यूज मिल सकती है। अच्छी सेहत के लिए आराम की भी जरूरत है। रूटीन को हमेशा फॉलो करें।

    तुला

    आज आप प्रोफेशनल लाइफ में काफी फोकस्ड रहने वाले हैं। जो प्लानिंग आप लंबे समय से कर रहे थे, उसमें आज सफलता मिलेगी। सेहत में सुधार आने के चांस हैं। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

    वृश्चिक

    आज आपके मन में नए विचार आएंगे। ऑफिस में काम की तारीफ होगी। कलीग्स का सपोर्ट मिलेगा। आर्थिक स्थिति अब धीरे-धीरे सुधरेगी। स्क्रीन टाइमिंग कम करें और रात में सोने का समय निर्धारित करें। देर रात भारी खाना ना खाएं।

    धनु

    आज हर एक चीज में बैलेंस बनाकर चलने की जरूरत है। हो सकता है कि आज पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी हो। ऐसे में आज क्लैरिटी के साथ बात करने की जरूरत है। बस इस बात का ध्यान रखें कि जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें।

    मकर

    आज आप मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में ना लें। चीजों को सोच-समझकर ही आगे बढे़ं। आज लव लाइफ मजबूत होगी। कामकाज के मामले में सही प्लानिंग की जरूरत होगी। अपनी पर्सनल बातें किसी से भी शेयर ना करें।

    कुंभ

    आज भाग्य आपका पूरा साथ देने वाला है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। आज आपको अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। सीनियर्स का पूरा सपोर्ट मिलने वाला है। यात्रा के योग बन रहे हैं। बाहर का खाना कम ही खाएं। अपनों के साथ वक्त बिताने की सोचें।

    मीन

    आज मन शांत रहेगा। अंदर से आप काफी इमोशनल फील करने वाले हैं। हो सकता है कि आज धार्मिक काम में मन लगे। लव लाइफ में चीजें आसान होती दिखेंगी। आज कोई भी फैसला लेने से पहले उसके हर पहलू को सोच लें।

    Hasina

    Related Posts

    Aaj Ka Panchang 15 February 2026: आज है महाशिवरात्रि, जानें जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और 15 फरवरी का संपूर्ण पंचांग

    February 15, 2026

    15 February 2026 Rashifal: महाशिवरात्रि का दिन 5 राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानें मेष से मीन तक सभी का दैनिक राशिफल

    February 15, 2026

    Aaj Ka Panchang 11 February 2026: आज है फाल्गुन माह की नवमी तिथि, जानें बुधवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त

    February 11, 2026

    Aaj Ka Rashifal 11 February 2026: क्या कहती है आज आपकी राशि? जानिए !

    February 11, 2026

    Aaj Ka Panchang 10 February 2026: आज है फाल्गुन माह की अष्टमी तिथि, जानें मंगलवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त

    February 10, 2026

    10 February 2026 Ka Rashifal: इन राशियों की आज होगी छप्पर फाड़ कमाई, हनुमान जी की कृपा से दिन रहेगा बेहद मंगलकारी, पढ़ें दैनिक राशिफल

    February 10, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.