Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » IPL 2026 में राजस्थान की लगातार मजबूत पकड़, LSG को 40 रन से हराया
    खेल

    IPL 2026 में राजस्थान की लगातार मजबूत पकड़, LSG को 40 रन से हराया

    Knock IndiaBy Knock IndiaApril 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    IPL 2026 में राजस्थान की लगातार मजबूत पकड़, LSG को 40 रन से हराया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    न्यूज़ डेस्क : IPL 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 40 रन से हराकर सीजन की अपनी पांचवीं जीत दर्ज की। इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन बनाए।

    लखनऊ की बल्लेबाजी बिखरी

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम 18 ओवर में सिर्फ 119 रन पर ऑलआउट हो गई। मिचेल मार्श ने 55 रन की पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सके। कप्तान ऋषभ पंत और ऐडन मार्करम खाता भी नहीं खोल सके।

    जडेजा का ऑलराउंड शो

    राजस्थान के लिए रवींद्र जडेजा ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने नाबाद 43 रन बनाए और महत्वपूर्ण विकेट भी लिया। उनकी इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

    गेंदबाजी में आर्चर का जलवा

    जोफ्रा आर्चर ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके और लखनऊ की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। मोहसिन खान, मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव ने भी 2-2 विकेट लिए।

    वैभव सूर्यवंशी जल्दी आउट

    15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी इस बार केवल 8 रन बनाकर आउट हो गए। राजस्थान की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और टीम ने 62 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे।

    पॉइंट्स टेबल अपडेट

    इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स 7 मैचों में 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं लखनऊ सुपर जाएंट्स 7 मैचों में 5 हार के साथ नौवें स्थान पर खिसक गई है।

    Knock India

    Related Posts

    Hardik Pandya’s का MS Dhoni स्टाइल, KKR-MI मैच से पहले वीडियो वायरल

    May 19, 2026

    IPL 2026 : चेपॉक में आज CSK और MI की टक्कर! प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेंगी दोनों टीमें

    May 2, 2026

    IPL 2026 : राजस्थान रॉयल्स का ऐतिहासिक रनचेज! पंजाब किंग्स को मिली रिकॉर्ड हार…

    April 29, 2026

    IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के तूफान से दहलेगी पंजाब किंग्स! नंबर-1 बनने का सुनहरा मौका

    April 28, 2026

    IPL 2026 में मोहसिन खान का कहर! 4 मैच में 9 विकेट…टीम इंडिया में एंट्री को तैयार

    April 27, 2026

    IPL 2026 : कोहली-पडीक्कल के तूफान से RCB की गुजरात पर 5 विकेट की जीत

    April 25, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.