Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » रक्षाबंधन पर रायगढ़ पुलिस ने मनाया ‘साइबर सुरक्षा बंधन’, ‘जागरूकता की राखी’ संग सेल्फी लेकर साइबर फ्रॉड से बचने की दी सलाह
    छत्तीसगढ़

    रक्षाबंधन पर रायगढ़ पुलिस ने मनाया ‘साइबर सुरक्षा बंधन’, ‘जागरूकता की राखी’ संग सेल्फी लेकर साइबर फ्रॉड से बचने की दी सलाह

    Knock IndiaBy Knock IndiaAugust 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रक्षाबंधन पर रायगढ़ पुलिस ने मनाया ‘साइबर सुरक्षा बंधन’, ‘जागरूकता की राखी’ संग सेल्फी लेकर साइबर फ्रॉड से बचने की दी सलाह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे ‘साइबर जागृति अभियान’ के अंतर्गत रायगढ़ पुलिस ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर एक अनूठी पहल करते हुए “साइबर सुरक्षा बंधन” कार्यक्रम का आयोजन किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना और उन्हें ठगी का शिकार होने से बचाना रहा।

    इस अवसर पर रायगढ़ पुलिस ने आम जनता से ‘जागरूकता की राखी’ संग सेल्फी लेकर अपने परिवार व परिचितों को भी साइबर सुरक्षित बनाने की अपील की। लोगों को छत्तीसगढ़ पुलिस के ‘साइबर जागृति अभियान’ की आधिकारिक वेबसाइट (cgpolice-cyberjaagrutiabhiyaan.com) अथवा सेल्फी फ्रेम पर दिए गए QR कोड को स्कैन कर सेल्फी अपलोड करने और उसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर करने के लिए प्रेरित किया गया।

    अभियान के तहत थाना प्रभारी भूपदेवपुर (निरीक्षक रोशन कुमार कौशिक) ने ग्राम बिंजकोट स्थित शारडा एनर्जी प्लांट पहुंचकर अधिकारियों और कर्मचारियों को साइबर अपराध के तरीकों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि ठग अक्सर बैंक अधिकारी, पुलिसकर्मी, रिश्तेदार या कूरियर कंपनी का प्रतिनिधि बनकर लोगों को डराते या लालच देते हैं। इसके साथ ही फर्जी KYC अपडेट, लॉटरी का झांसा, फर्जी कस्टमर केयर नंबर और QR कोड स्कैम जैसी तकनीकों के माध्यम से गोपनीय बैंकिंग डाटा चुराने का प्रयास किया जाता है। पुलिस ने कर्मचारियों को सलाह दी कि वे अपना OTP, ATM PIN, CVV या बैंक पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें।

    दूसरे चरण में प्रशिक्षु डीएसपी अजय नागवंशी और थाना प्रभारी कोतवाली (निरीक्षक अमित तिवारी) के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रायगढ़ रेलवे स्टेशन और केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड पर यात्रियों व स्थानीय नागरिकों को एकत्र कर जागरूक किया। पुलिस ने सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने, अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करने, संदिग्ध वीडियो कॉल रिसीव न करने और प्राइवेसी सेटिंग्स को मजबूत रखने की समझाइश दी, ताकि किसी भी प्रकार की डिजिटल ब्लैकमेलिंग या ठगी से बचा जा सके।

    रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह ने इस अभियान पर अपना संदेश साझा करते हुए कहा, “आज के डिजिटल युग में साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी और मजबूत हथियार जागरूकता ही है। किसी भी अनजान व्यक्ति के बहकावे में आकर अपनी निजी या बैंकिंग जानकारी साझा न करें और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। जिस प्रकार राखी रक्षा और विश्वास का प्रतीक है, उसी प्रकार साइबर सुरक्षा की जानकारी भी स्वयं और परिवार को सुरक्षित रखने का माध्यम है। रायगढ़ पुलिस साइबर अपराधों के खिलाफ निरंतर सतर्क और प्रयासरत है।”

    Knock India

    Related Posts

    जिनसे कभी संघर्ष था, उन्हीं की कलाई पर बांधी राखी, चौगेल पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित माओवादियों ने डी आर जी जवानों को बांधी राखी, कहा—अब बंदूक नहीं, हुनर से संवारेंगे भविष्य….

    August 28, 2026

    छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा का ‘नया सवेरा’, कौशल, अनुसंधान और रोजगार से गढ़ा जा रहा भविष्य…..

    August 28, 2026

    ‘राखी के धागे में विश्वास अपार, बहनों के साथ विष्णु भैया की सरकार’, रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए उपहार….

    August 28, 2026

    पशुपालन केसीसी से धमतरी के 93 पशुपालकों को मिली 98.62 लाख की वित्तीय संजीवनी, ग्रामीण आजीविका को मिली नई उड़ान…..

    August 28, 2026

    नेपाल आपदा : छत्तीसगढ़ के 9 नागरिकों की स्थिति सामने आई, 2 लापता, रायपुर के 5 नागरिक सुरक्षित लौट रहे, मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरकार ने बढ़ाई निगरानी….

    August 28, 2026

    अबूझमाड़ में बदला हवाओं का रुख, हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटीं बहनों ने DRG जवानों की कलाई पर बांधी राखी, दिया शांति और विश्वास का संदेश….

    August 28, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.