Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » CM विष्णुदेव साय ने जशपुर हिट एंड रन हादसे पर जताया दुःख
    छत्तीसगढ़

    CM विष्णुदेव साय ने जशपुर हिट एंड रन हादसे पर जताया दुःख

    Knock IndiaBy Knock IndiaSeptember 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    CM विष्णुदेव साय ने जशपुर हिट एंड रन हादसे पर जताया दुःख
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जशपुर। जशपुर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। गणेश विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं को बोलेरो वाहन ने रौंद दिया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मरने वालों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। इस हादसे में 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

    जानकारी सामने आई है कि बगीचा थाना क्षेत्र में रात करीब 11 बजे यह घटना हुई थी। गणेश विसर्जन कार्यक्रम के लिए श्रद्धालु जा रहे थे। यहां हाईवे से गुजर रही एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ में घुस गई। इस घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में पुलिस को घटना की सूचना दी गई। इसके बाद एंबुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है।

    घटना के बाद जशपुर विधायक रायमुनी भगत, कलेक्टर, एसपी और एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। यह हादसा बगीचा थाना अंतर्गत जुरूडांड क्षेत्र में हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, इस दुर्घटना ने 4 साल पहले की हिट एंड रन केस की यादों को ताजा कर दिया है। अक्टूबर 2021 में जशपुर में ही दुर्गा विसर्जन के दौरान निकाले जा रहे जुलूस में लोगों को रौंद दिया गया था।

    तस्वीरों में देखा गया था कि लोग शांतिपूर्ण तरीके से भजन गाते जा रहे थे। उसी बीच भीड़ को रौंदते हुए एक कार तेजी से निकली। लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही कार ने दर्जनों लोगों को कुचल दिया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

     

    cg news CG POLICE chhattisgarh news cm news cm sai CM Vishnudev Sai hindi news INDIA NEWS News knock india
    Knock India

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई….

    July 15, 2026

    सुरक्षित बचपन, सशक्त भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ में जागरूकता अभियान तेज, स्कूलों में बच्चों को बाल अधिकार, पॉक्सो कानून, साइबर सुरक्षा और गुड टच-बैड टच की दी जा रही जानकारी…..

    July 15, 2026

    सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी आमजन की भरोसेमंद साथी, चार महीने से लंबित मजदूरी का भुगतान शिकायत के 24 घंटे के भीतर हुआ जारी….

    July 15, 2026

    मंत्री गजेंद्र यादव की पहल से दुर्ग में वाणिज्यिक विवादों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष न्यायालय की होगी स्थापना…..

    July 15, 2026

    विश्व युवा कौशल विकास दिवस : कौशल से सशक्त युवा, विकसित छत्तीसगढ़ की ओर मजबूत कदम….

    July 15, 2026

    मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास : एग्री-टूरिज्म का नया गढ़ बना छत्तीसगढ़ का शिमला मैनपाट, नाशपाती से चमकी किसान मनोज यादव की किस्मत….

    July 15, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.