रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज यहां सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कैबिनेट की बैठक चल रही है। इस बैठक में रायपुर में लागू पुलिस कमिश्नरी व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ-साथ राज्य में 31 जनवरी तक चल रही धान खरीदी की समय-सीमा को आगे बढ़ाने को लेकर मंथन किया जाएगा। दोनों ही विषयों को कैबिनेट बैठक के प्रमुख एजेंडे के रूप में शामिल किया गया है।

