Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » रायगढ़ गेरवानी शराब दुकान में पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग, प्राइवेट गार्ड के पेट में लगी गोली
    छत्तीसगढ़

    रायगढ़ गेरवानी शराब दुकान में पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग, प्राइवेट गार्ड के पेट में लगी गोली

    Knock IndiaBy Knock IndiaAugust 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रायगढ़ गेरवानी शराब दुकान में पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग, प्राइवेट गार्ड के पेट में लगी गोली
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। जिले के गेरवानी क्षेत्र स्थित शासकीय देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान में सोमवार रात पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग का मामला सामने आया है। फायरिंग में शराब दुकान की सुरक्षा में तैनात प्राइवेट गार्ड के पेट में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस, साइबर टीम, आबकारी विभाग और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

    पुलिस के अनुसार घटना 17 अगस्त 2026 की रात करीब 10:30 बजे की है। गेरवानी शराब दुकान में ईगल हंटर सॉल्यूशन लिमिटेड के माध्यम से प्राइवेट गार्ड के रूप में तैनात चन्द्रशेखर पटेल की ड्यूटी रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक थी। दुकान बंद होने के बाद एक युवक वहां पहुंचा और अपने दोस्त के साथ गाली-गलौज तथा मारपीट की बात को लेकर विवाद करने लगा।

    https://knockindia.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-18-at-4.11.33-PM.mp4

    गाली-गलौज के बाद निकाला पिस्टलनुमा हथियार

    गार्ड चन्द्रशेखर पटेल के मुताबिक युवक ने विवाद के दौरान उसे गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अचानक पिस्टलनुमा हथियार निकालकर फायरिंग कर दी। गोली चन्द्रशेखर के पेट में लगी। गोली लगने के बाद वह अपनी जान बचाने के लिए शराब दुकान के आहाता के पीछे जाकर छिप गया।

    घटना के बाद घायल गार्ड ने अपने साथियों को पूरी जानकारी दी और डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल को आवश्यक उपचार के लिए भेजने की कार्रवाई की।

    पुलिस ने दर्ज किया हत्या के प्रयास का मामला

    घायल गार्ड की रिपोर्ट के आधार पर पूंजीपथरा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 206/2026 दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 296, 351(3) और 109(1) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

    एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पूंजीपथरा थाना प्रभारी रामकिंकर यादव, साइबर थाना प्रभारी विजय चेलक सहित पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।

    CCTV फुटेज से आरोपी की तलाश

    पुलिस द्वारा घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने फुटेज के आधार पर पतासाजी शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मुखबिरों को भी सक्रिय किया गया है।

    पुलिस के अनुसार शराब दुकान बंद होने के बाद वहां अक्सर कुछ असामाजिक तत्वों के आने और गाली-गलौज एवं उपद्रव करने की शिकायतें सामने आती रही हैं। इसी को लेकर पहले भी उन्हें समझाकर वहां से भगाया गया था।

    फिलहाल पुलिस आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग स्तर पर जांच कर रही है। CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।

    Knock India

    Related Posts

    वर्षा ऋतु की मनोहारी छटा से सजेगा ‘पावस प्रसंग’, शास्त्रीय नृत्य-संगीत की प्रस्तुतियां 21 से 25 अगस्त तक…..

    August 18, 2026

    रिमझिम फुहारों के बीच खेल प्रतिभाओं ने भरी उड़ान, 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ….

    August 18, 2026

    विष्णुभोग की खुशबू और बहनों के हुनर से सजी खास राखी, बिहान समूह की महिलाओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू को भेंट किया विष्णुभोग चावल और धान से बनी राखी…

    August 18, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों को दिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आवश्यक निर्देश….

    August 18, 2026

    तेंदूपत्ता सहित वनोपज के बेहतर विपणन पर सरकार का जोर- वन मंत्री केदार कश्यप….

    August 18, 2026

    एमबीए कर मोहन चंद्राकर ने खेती को बनाया मॉडल प्राकृतिक एवं जैविक खेती को दे रहें हैं बढ़ावा…..

    August 18, 2026
    RO.NO.= 13895/ 146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.