Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » SEGES Raikera Independence Day Celebration: सेजेस रायकेरा में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति के नारों से गुंजायमान हुआ गांव, निकली भव्य प्रभात फेरी
    छत्तीसगढ़

    SEGES Raikera Independence Day Celebration: सेजेस रायकेरा में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति के नारों से गुंजायमान हुआ गांव, निकली भव्य प्रभात फेरी

    Knock IndiaBy Knock IndiaAugust 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    SEGES Raikera Independence Day Celebration: सेजेस रायकेरा में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति के नारों से गुंजायमान हुआ गांव, निकली भव्य प्रभात फेरी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गौरी शंकर गुप्ता/रायकेरा/घरघोड़ा। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा ब्लॉक अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय (सेजेस) रायकेरा में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रभक्ति, अपार उत्साह एवं हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया। इस पावन अवसर पर समूचा विद्यालय परिसर तिरंगे के रंगों, गुब्बारों और आकर्षक सजधज से सराबोर नजर आया।

    समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत रायकेरा की सरपंच श्रीमती सुलोचना राठिया, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति रायकेरा की अध्यक्ष श्रीमती कुमुदिनी राठिया तथा उपसरपंच श्री रोहित कुमार साहू द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर की गई। ध्वजारोहण के तत्काल पश्चात उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाया।

    गांव में निकली भव्य प्रभात फेरी, गूंजे देशभक्ति के नारे ध्वजारोहण कार्यक्रम के उपरांत विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा गांव में एक भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। देशभक्ति के गगनभेदी नारों और हाथ में तिरंगा थामे विद्यार्थियों के उत्साह ने पूरे रायकेरा गांव को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया। प्रभात फेरी के दौरान ग्रामीणों ने भी जगह-जगह विद्यार्थियों का स्वागत किया और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

    शिक्षकों ने दिया प्रेरणादायी संदेश कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य श्री शैलेंद्र कुमार कर्ण ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि अनुशासन, समर्पण और बेहतर शिक्षा के माध्यम से ही हम राष्ट्र निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे सकते हैं।

    वहीं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के कार्यक्रम अधिकारी श्री रामकुमार पटेल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश को केवल सीमाओं पर रक्षा करने वालों की ही नहीं, बल्कि कक्षाओं में बैठकर ज्ञान अर्जित करने वाले युवाओं की भी उतनी ही आवश्यकता है। युवाओं का अनुशासन और ज्ञान ही आने वाले कल के सशक्त भारत की मजबूत नींव बनेगा।

    सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मिष्ठान वितरण के साथ समापन बौद्धिक उद्बोधन के पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मनमोहक और देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। देशभक्ति गीतों, ओजस्वी समूह नृत्यों और स्वतंत्रता संग्राम की गाथाओं पर आधारित नाटकों के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारत की महान विविधता और अमर बलिदानियों के इतिहास को मंच पर जीवंत कर दिया, जिसे देखकर उपस्थित ग्रामीण और अतिथि भावविभोर हो गए।

    कार्यक्रम का सफल मंच संचालन श्री रुद्र कुमार पुरसेठ ने किया। इस भव्य आयोजन में श्रीमती अलमा सोरेंग, श्रीमती दिव्या माधुरी तिग्गा, श्री खेम सिंह राठिया, श्री गोकुल कुमार नायक, कु. तनुजा यादव, श्री टिकेश प्रधान, श्रीमती स्वाती राजपूत मेहर, श्री दिनेश्वर प्रसाद कुर्रे, श्रीमती सरस्वती पैकरा, कु. श्वेता तिर्की, श्रीमती पद्मावती चेचाम, श्री दशरथ साव, श्री उत्तम कुमार नगेसिया, श्री सुधाकर तिग्गा, श्री विजय साहू, श्री दयासागर देहरी, श्री रुद्र प्रताप पुरसेठ, श्री मुरलीधर साहू, श्री हितेश्वर कुमार निषाद, श्री जग्गू राठिया, श्रीमती रीमा, श्री ललित सिदार सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

    Knock India

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ने रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को नई मजबूती…..

    August 16, 2026

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    August 16, 2026

    तहसील से कलेक्ट्रेट तक फैला जमीन दलालों का ‘नेटवर्क’? मुआवजा और राजस्व मामलों में ‘सेटिंग’ के नाम पर वसूली से ग्रामीणों में आक्रोश

    August 16, 2026

    रायगढ़ पुलिस के लिए गौरवशाली पल, एसएसपी शशि मोहन सिंह को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, सीएम विष्णुदेव साय ने किया सम्मानित

    August 16, 2026

    बिलासपुर आईजी कार्यालय में शान से फहराया तिरंगा, राष्ट्रपति पदक से सम्मानित आईजी राम गोपाल गर्ग ने वीसी से दिया ओजस्वी संदेश

    August 16, 2026

    एनएमएल तलईपल्ली में देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, परियोजना प्रमुख अरुण कुमार सक्सेना ने किया ध्वजारोहण

    August 16, 2026
    RO.NO.= 13895/ 146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.