Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » चक्रधरनगर स्कूल में छात्र पर हमले के 3 नाबालिग आरोपी गिरफ्तार; पुलिस कर रही पूछताछ
    छत्तीसगढ़

    चक्रधरनगर स्कूल में छात्र पर हमले के 3 नाबालिग आरोपी गिरफ्तार; पुलिस कर रही पूछताछ

    Knock IndiaBy Knock IndiaSeptember 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चक्रधरनगर स्कूल में छात्र पर हमले के 3 नाबालिग आरोपी गिरफ्तार; पुलिस कर रही पूछताछ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। रायगढ़ शहर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चक्रधरनगर में लंच ब्रेक के दौरान 9वीं कक्षा के 16 वर्षीय छात्र पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दीवार फांदकर स्कूल परिसर में घुसे बाहरी लड़कों ने पुरानी रंजिश को लेकर छात्र पर चाकू जैसे धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही चक्रधरनगर थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा अपने पुलिस स्टाफ के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

    https://knockindia.com/wp-content/uploads/2026/09/WhatsApp-Video-2026-09-07-at-6.31.38-PM.mp4

    सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान, 3 नाबालिग आरोपी पुलिस हिरासत में

    पुलिस टीम ने स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला, जिससे छात्र पर हमला करने वाले मुख्य लड़कों की स्पष्ट पहचान हो गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल दो लड़कों को हिरासत में लिया। उनसे की गई कड़ी पूछताछ के आधार पर घटना में शामिल एक अन्य साथी को भी देर शाम तक पकड़ लिया गया। पकड़े गए तीनों आरोपी नाबालिग हैं और उन्होंने पुरानी रंजिश के चलते मारपीट व हमले की बात स्वीकार की है।

    घायल छात्र की स्थिति सामान्य, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

    पुलिस के अनुसार, हमले में छात्र के कमर के निचले हिस्से में चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद घायल छात्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल रायगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है और उसकी स्थिति खतरे से बाहर व सामान्य बताई जा रही है। पुलिस द्वारा घटना में शामिल अन्य संदिग्धों की भी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

    स्कूल प्राचार्य की शिकायत पर मामला दर्ज, आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी

    शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य द्वारा दी गई लिखित आवेदन के आधार पर चक्रधरनगर थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर (प्रथम सूचना पत्र) दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए नाबालिग आरोपियों के खिलाफ विधि सम्मत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और स्कूल परिसरों की सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाए जाएंगे।

    Knock India

    Related Posts

    शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 8, 2026

    शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 8, 2026

    शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 8, 2026

    बिहान योजना ने दिया आजीविका का सहारा, मुर्गी पालन से दंतेवाड़ा की रामबती ने कमाए 25 हजार रुपये….

    September 8, 2026

    बिहान योजना ने दिया आजीविका का सहारा, मुर्गी पालन से दंतेवाड़ा की रामबती ने कमाए 25 हजार रुपये….

    September 8, 2026

    बिहान योजना ने दिया आजीविका का सहारा, मुर्गी पालन से दंतेवाड़ा की रामबती ने कमाए 25 हजार रुपये….

    September 8, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.