गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा। शासन के निर्देशानुसार 11 से 17 अगस्त तक चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ राष्ट्रीय अभियान की कड़ी में रायगढ़ जिले के शासकीय भँवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय, घरघोड़ा द्वारा एक भव्य एवं ओजस्वी तिरंगा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
यह रैली सेजेस (SEJES) इंग्लिश मीडियम स्कूल मैदान से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्ग होते हुए ऐतिहासिक जय स्तंभ चौक घरघोड़ा तक पहुंची। इस दौरान छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों के देशभक्ति नारों और भारत माता के जयकारों से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा।
वीरों की शहादत को नमन और जन-जागरण मुख्य उद्देश्य रैली कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के शासी निकाय समिति के अध्यक्ष श्री अरुण कुमार पंडा के संरक्षण, प्राचार्य डॉ. जगदीश तिर्की के निर्देशन तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के कार्यक्रम अधिकारी एस.एल. साहू के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
संबोधन के दौरान प्राचार्य डॉ. जगदीश तिर्की एवं एस.एल. साहू ने कहा:
“अपने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को नमन करना और उनकी शहादत को याद रख अपने दिलों में देशभक्ति की अलख जगाए रखना ही इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। इस रैली के माध्यम से आम जनमानस में तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना को सुदृढ़ करना है।”
जनप्रतिनिधियों ने की कॉलेज प्रबंधन की सराहना कार्यक्रम के समापन पर महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य विजय डनसेना ने सफल देशभक्ति जागरूकता रैली के आयोजन के लिए प्राचार्य, शैक्षणिक स्टाफ और विद्यार्थियों की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति इस भव्य आयोजन में महाविद्यालय के शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक स्टाफ से अजय कुमार मिश्रा, राम प्यारे सूर्यवंशी, मोहित सिदार, दीपक ठाकुर, दुर्गेश स्वर्णकार, चंद्रकांती साव, मोनिका लकड़ा, भारती साहू, पदमिनी भोय, तारा गुप्ता, नैना टोप्पो, रजनी सिदार, वंदना पोर्ते, अंजू भगत सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं (पूजा राठिया, सुनीता, शीतल, पुष्पा, पूजा बहिदार, त्रिवेणी, नव्या, आयुषी, लोकेश्वरी, यामिनी आदि) उपस्थित रहे।
