Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » केरा खोल के नवाचारी शिक्षक चंद्र मणि चौहान सम्मानित; वित्त मंत्री ने प्रदान किया सम्मान
    छत्तीसगढ़

    केरा खोल के नवाचारी शिक्षक चंद्र मणि चौहान सम्मानित; वित्त मंत्री ने प्रदान किया सम्मान

    Knock IndiaBy Knock IndiaSeptember 8, 2026Updated:September 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    केरा खोल के नवाचारी शिक्षक चंद्र मणि चौहान सम्मानित; वित्त मंत्री ने प्रदान किया सम्मान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। पांच सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय रायगढ़ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में तमन्नार विकासखंड के नवाचारी शिक्षक चंद्र मणि चौहान को प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया। वर्ष 2024-2025 के लिए प्राथमिक शाला केरा खोल में पदस्थ चंद्र मणि चौहान को राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के कर-कमलों से ‘मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण शिक्षा दूत’ सम्मान और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट, नवाचारी और अनुकरणीय योगदान के लिए दिया गया है।

    सुदूर वनांचल के गांव में संसाधनों की कमी के बावजूद मॉडल स्कूल किया तैयार

    विकासखंड तमन्नार के सुदूर वनांचल क्षेत्र स्थित ग्राम केरा खोल के प्राथमिक स्कूल में पदस्थ चंद्र मणि चौहान ने विपरीत परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपने समर्पण भाव से न केवल गांव में शिक्षा की अलख जगाई, बल्कि अपने नवाचारों के जरिए इस छोटे से शासकीय स्कूल को एक आदर्श मॉडल स्कूल के रूप में स्थापित कर दिखाया।

    पालकों से आत्मीय जुड़ाव और सहकर्मियों के साथ मिलकर किया बेहतर काम

    शिक्षक चंद्र मणि चौहान ने ग्रामीण क्षेत्र के पालकों के साथ आत्मीय संबंध स्थापित कर उन्हें अपने बच्चों की नियमित पढ़ाई और स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। उनके इस समर्पण और कार्यशैली से प्रभावित होकर स्कूल के अन्य सहकर्मी शिक्षकों ने भी कदम से कदम मिलाकर कार्य किया, जिसके सकारात्मक परिणाम विद्यालय के शैक्षणिक स्तर में सुधार के रूप में देखने को मिले हैं।

    सम्मान मिलने पर मित्रों और प्रशासनिक हलकों में हर्ष, दी गई शुभकामनाएं

    जिला स्तर पर ‘शिक्षा दूत’ सम्मान प्राप्त होने के बाद शिक्षक चंद्र मणि चौहान को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। तमन्नार विकासखंड के शिक्षा अधिकारियों, शिक्षक संघों, सहयोगियों, मित्रों और ग्राम केरा खोल के ग्रामीणों ने उनके इस सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

    Knock India

    Related Posts

    शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 8, 2026

    शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 8, 2026

    शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 8, 2026

    बिहान योजना ने दिया आजीविका का सहारा, मुर्गी पालन से दंतेवाड़ा की रामबती ने कमाए 25 हजार रुपये….

    September 8, 2026

    बिहान योजना ने दिया आजीविका का सहारा, मुर्गी पालन से दंतेवाड़ा की रामबती ने कमाए 25 हजार रुपये….

    September 8, 2026

    बिहान योजना ने दिया आजीविका का सहारा, मुर्गी पालन से दंतेवाड़ा की रामबती ने कमाए 25 हजार रुपये….

    September 8, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.