Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » Aaj Ka Rashifal: आज इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, कैसा रहेगा मेष से मीन तक सभी का दिन?
    Breaking News

    Aaj Ka Rashifal: आज इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, कैसा रहेगा मेष से मीन तक सभी का दिन?

    HasinaBy HasinaJanuary 5, 2026Updated:January 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Aaj Ka Rashifal: आज इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, कैसा रहेगा मेष से मीन तक सभी का दिन?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Aaj Ka Rashifal 5 January 2026: आज 5 जनवरी 2026, दिन सोमवार को पौष माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया और तृतीया तिथि रहेगी. आज पुष्य और अश्लेशा नक्षत्र रहेगा और विष्कम्भ और प्रीति योग का निर्माण होगा. करण की बात करें तो आज गर, वणिज और विष्टि करण रहने वाला है. ग्रह स्थिति की बात करें तो शनि ग्रह मीन राशि में, राहु ग्रह कुंभ राशि में, केतु ग्रह सिंह राशि में, बुध ग्रह धनु राशि में, सूर्य ग्रह धनु राशि में, मंगल ग्रह धनु राशि में, शुक्र ग्रह धनु राशि में, चंद्र ग्रह कर्क और गुरु ग्रह मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे. चलिए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशियों के जातकों के लिए आज यानी 5 जनवरी 2026, सोमवार का दिन कैसा रहेगा.

    मेष राशि

    आज किसी से भी विवाद न करें. अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें. यात्रा लाभकारी रहेगी. आप की मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. निवेशादि सफल रहेगा.

    वृषभ राशि

    प्रोफेशन में परिवर्तन चाहते है. पढ़ाई में रूचि की कमी रहेगी. पैरों में दर्द की वजह से अस्त व्यस्त रहेंगे. उत्तेजना से कार्य बिगड़ेंगे. व्यय वृद्धि हो सकती है. तनाव तथा चिंता हावी होंगी. जोखिम न उठाएं.

    मिथुन राशि

    अपने व्यवसाय को लेकर यात्रा होगी. प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे. घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी. अस्वस्थता रहेगी. बकाया वसूली होगी. यात्रा लाभकारी रहेगी.

    कर्क राशि

    रोज नई योजना बनती है पर चालू एक नहीं होती. परिवार में पूछ परख कम होगी. पिता के साथ आज कल अच्छी घुल मिल रही है. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. भय, चिंता तथा तनाव का माहौल ख़त्म होगा. मेहनत अधिक होगी.

    सिंह राशि

    आज का दिन महत्वपूर्ण है. नए लोगों से जरा संभल कर मित्रता करें. किसी देव स्थान का भ्रमण संभव है. धर्म-कर्म में रुचि रहेगी. निवेश शुभ रहेगा. राजकीय सहयोग मिलेगा. दुर्घटनादि से बचें. विवाद न करें.

    कन्या राशि

    दिन की शुरुआत में आलस हावी रहेगा. संतों का सानिध्य मिलेगा. वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें. विवाद से बचें. अतिविश्वास हानिकर सिद्ध होगा.

    तुला राशि

    किसी भी कीमत पर झुकना आप को पसंद नहीं है. वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी. गृहस्थ सुख मिलेगा. वाणी पर नियंत्रण रखें. कार्य में बाधा संभव है. मकान बदलने से लाभ होगा.

    वृश्चिक राशि

    अपने करियर को लेकर आप ईमानदार नहीं है, संभल जाएं. संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं, जो लाभ देंगे. कार्यस्थल में उन्नति होगी. निवेश आदि लाभदायक रहेंगे. थकान हो सकती है.

    धनु राशि

    समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे. विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा. स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा. अनाज में निवेश शुभ रहेगा. सोच-विचार कर व्यापार करें अन्यथा अचानक हानि संभावित है.

    मकर राशि

    आप के हौसले से ही आप उन्नती करेंगे. नए वस्त्र की प्राप्ति संभव है. माता-पिता को अस्वस्थता रहेगी. आपसी विवाद न करें. शुभ समाचार मिल सकता है. नौकरी में प्रयास अधिक करना पड़ेंगे.

    कुंभ राशि

    कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद होंगे. आप की गलती के कारण बने बनाये काम बिगड़ सकते है. बात-चीत से काम बन जायेंगे. कार्यसिद्धि होगी. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. धनलाभ होगा.

    मीन राशि

    बड़ों की बात भी मान लेनी चाहिये. पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात आज संभव है. मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे. आत्मसम्मान बढ़ेगा.

    Hasina

    Related Posts

    भारत ने चक्रवात प्रभावित मेडागास्कर को मेडिकल सहायता और राहत सामग्री भेजी

    March 11, 2026

    आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    February 15, 2026

    रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

    February 15, 2026

    महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

    February 15, 2026

    भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम

    February 15, 2026

    Rajim Kumbha Kalpa 2026 : आज राजिम कुंभ के समापन समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय

    February 15, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.