Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक
    छत्तीसगढ़

    सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक

    News DeskBy News DeskSeptember 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक

     

    भव्य आयोजन के लिए प्रशासन पूर्ण जवाबदेही से करे कार्य – उप मुख्यमंत्री श्री साव

     

    कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने साझा की जिले की तैयारियां

     

    सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन को लेकर आज उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने वर्चुअल माध्यम से अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।

     

    बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन पूर्ण जवाबदेही और गंभीरता से कार्य करे। उन्होंने कहा कि अभियान के अंतर्गत निर्धारित सभी गतिविधियों के लिए अधिकारियों की टीम गठित कर कार्ययोजना निर्धारित करें।

     

    उप मुख्यमंत्री श्री साव ने निर्देशित किया कि 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तर, ब्लॉक स्तर, सभी ग्राम पंचायतों तथा सभी शासकीय भवनों में दीप प्रज्ज्वलित करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिले में वृहद स्तर पर आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम आयोजित किया जाए। उन्होंने 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली सभी गतिविधियों के लिए कार्ययोजना बनाकर आयोजन करने के निर्देश दिए।

     

    कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिले में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत की जा रही तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को आशीर्वाद का दिया अभियान के अंतर्गत जिले की सभी ग्राम पंचायतों, सभी सार्वजनिक स्थलों, चिन्हांकित 27 ग्राम पंचायतों के सभी घरों में, लखपति दीदी योजना अंतर्गत चिन्हांकित दो ग्राम पंचायतों के सभी घरों में, सभी अमृत सरोवरों, सभी शासकीय भवनों, ब्लॉक स्तरीय कार्यालयों, सभी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में वृहद स्तर पर दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा।

     

    कलेक्टर ने बताया कि जिला स्तर पर भारत माता चौक, भद्रकाली मंदिर परिसर, मंडी परिसर सहित सभी प्रमुख चौक-चौराहों में भी दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को तैयारी की जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान रक्तदान, वृक्षारोपण, स्कूल एवं छात्रावासों में भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

     

    वर्चुअल बैठक में खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने कहा कि जिले की गरिमा के अनुरूप सेवा संकल्प अभियान का भव्य आयोजन किया जाए। सभी अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी संस्थाएं एवं संगठन सकारात्मक सहयोग और एकरूपता के साथ आयोजन को सफल बनाएं।

     

    इस अवसर पर विधायक श्री दीपेश साहू, विधायक श्री ईश्वर साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री अजय साहू, अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण,जिला पंचायत सीईओ सुश्री प्रेमलता पद्माकर सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी वर्चुअल रूप से जुड़े रहे।

    News Desk

    Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक

    September 16, 2026

    बिहान योजना ने बदली किस्मत, 4 आजीविका साधनों से प्रतिमाह 80 हजार कमाकर ‘लखपति दीदी’ बनीं छत्तीसगढ़ की नीतू साहू…

    September 15, 2026

    बिहान योजना ने बदली किस्मत, 4 आजीविका साधनों से प्रतिमाह 80 हजार कमाकर ‘लखपति दीदी’ बनीं छत्तीसगढ़ की नीतू साहू…

    September 15, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रभारी मंत्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक…..

    September 15, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रभारी मंत्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक…..

    September 15, 2026

    जनभागीदारी से सफल होगा सेवा संकल्प अभियान….

    September 15, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.