Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » खड़गवां से ‘सक्षम एमसीबी सेवा संकल्प अभियान 2026’ का हुआ आगाज : स्वास्थ्य मंत्री ने किया वृहद स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ…..
    छत्तीसगढ़

    खड़गवां से ‘सक्षम एमसीबी सेवा संकल्प अभियान 2026’ का हुआ आगाज : स्वास्थ्य मंत्री ने किया वृहद स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ…..

    News DeskBy News DeskSeptember 5, 2026No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    खड़गवां से ‘सक्षम एमसीबी सेवा संकल्प अभियान 2026’ का हुआ आगाज : स्वास्थ्य मंत्री ने किया वृहद स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: एमसीबी जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक व्यक्ति को समय पर जांच, उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ ‘सक्षम एमसीबी सेवा संकल्प अभियान 2026’ का शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गवां से भव्य शुभारंभ हुआ। छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अभियान का शुभारंभ किया।

    इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गवां में वृहद स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक उपचार का लाभ लिया।

    अभियान का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को अस्पतालों और बड़े स्वास्थ्य केंद्रों तक सीमित रखने के बजाय गांव-गांव एवं घर-घर तक पहुंचाना है, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान, नियमित स्वास्थ्य जांच और आवश्यक उपचार की सुविधा नजदीक ही मिल सके।

    पंजीयन से दीप प्रज्वलन तक मंत्री ने किया शुभारंभ

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर सबसे पहले सेवा संकल्प अभियान के पंजीयन टेबल का निरीक्षण किया। उन्होंने पंजीयन प्रक्रिया तथा शिविर में आने वाले लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद विभिन्न रोगों एवं स्वास्थ्य सेवाओं के विभागवार स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से जांच, उपचार और परामर्श की जानकारी प्राप्त की।
    इसके बाद मंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर वृहद स्वास्थ्य शिविर का विधिवत शुभारंभ किया।

    वंदे मातरम, राष्ट्रगान और राजकीय गीत से गूंजा परिसर

    कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’, राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ एवं राजकीय गीत प्रस्तुत किया गया। गीतों की धुन से पूरा परिसर गूंज उठा। अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं नागरिकों ने सावधान की मुद्रा में सहभागिता निभाई। इसके बाद स्वागत समारोह में उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

     खड़गवां से ‘सक्षम एमसीबी सेवा संकल्प अभियान 2026’ का हुआ आगाज : स्वास्थ्य मंत्री ने किया वृहद स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ

    एक ही स्थान पर मिली विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं

    वृहद स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को एक ही स्थान पर चिकित्सा, स्त्री रोग, शिशु रोग, हृदय रोग, अस्थि रोग, नेत्र रोग, त्वचा रोग, कान-नाक-गला, दंत रोग तथा भौतिक चिकित्सा सहित विभिन्न विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया।
    शिविर में रक्तचाप, मधुमेह और कैंसर सहित गैर-संचारी रोगों की जांच के साथ महिलाओं एवं किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण, गर्भवती महिलाओं की जांच, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी उपलब्ध रही। इससे खड़गवां एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को नजदीक ही विशेषज्ञ सेवाएं मिल सकीं।

    30 सितंबर को खड़गवां होगा क्षय रोग मुक्त

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि आगामी 30 सितंबर को जनपद खड़गवां को क्षय रोग मुक्त घोषित किया जाएगा। क्षय रोग के उन्मूलन के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाकर बीमारी की पहचान एवं उपचार को प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। मंत्री ने खड़गवां, चिरमिरी और मनेंद्रगढ़ की जीवन दीप समितियों की आय में हुई बढ़ोतरी का उल्लेख करते हुए कहा कि यह जीवन दीप समिति में कार्य करने वाले लोगों की अथक मेहनत एवं परिश्रम का परिणाम है। स्वास्थ्य संस्थानों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में जीवन दीप समितियों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

    17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा स्वास्थ्य अभियान

    मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर के अवसर पर मनेंद्रगढ़ में वृहद स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक लगातार स्वास्थ्य शिविर एवं स्वास्थ्य जांच अभियान चलेगा। इस दौरान व्यापक स्तर पर लोगों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। जिन मरीजों को बेहतर एवं विशेष उपचार की आवश्यकता होगी, उन्हें संबंधित स्थान पर भेजकर सरकार द्वारा उपचार उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि कोई जरूरतमंद व्यक्ति बीमारी की गंभीरता के कारण उपचार से वंचित न रहे।

    30 सितंबर से चिरमिरी में तीन दिवसीय शिविर

    स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि 30 सितंबर से चिरमिरी में तीन दिवसीय वृहद स्वास्थ्य शिविर आयोजित होगा, जिसका समापन 02 अक्टूबर को होगा। उन्होंने कहा कि ‘सक्षम एमसीबी सेवा संकल्प अभियान 2026’ के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर एवं जांच अभियान आयोजित कर गंभीर बीमारियों की पहचान और जरूरतमंद मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य केवल एक दिन शिविर लगाना नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाना और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूकता पैदा करना है।

    मानसिक चिकित्सालय और गहन चिकित्सा सुविधा जल्द

    मंत्री ने बताया कि मानसिक चिकित्सालय आगामी एक-दो माह के भीतर चालू करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही मनेंद्रगढ़ और चिरमिरी में एक माह के भीतर गहन चिकित्सा इकाई की सेवा शुरू करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इससे गंभीर मरीजों को स्थानीय स्तर पर आवश्यक चिकित्सा सहायता मिल सकेगी।

    चिरमिरी रेलवे परियोजना भी जनवरी-फरवरी तक चालू होने की जानकारी

    स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि जनवरी या फरवरी तक चिरमिरी रेलवे स्टेशन की बड़ी रेलवे परियोजना चालू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि परियोजना के शुरू होने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। स्वास्थ्य, परिवहन एवं अन्य विकास कार्यों के माध्यम से जिले में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

    स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का दिलाया संकल्प

    कार्यक्रम के अंत में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने उपस्थित जनों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संकल्प दिलाया। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, बीमारी के लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने तथा बीमारी को छिपाने के बजाय समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है। ‘स्वास्थ्य का साथ-एमसीबी रहेगा हर दम खास’ के संदेश के साथ शुरू हुआ यह अभियान स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने का व्यापक प्रयास है। खड़गवां से शुरू हुआ अभियान आने वाले दिनों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचेगा। इसका लक्ष्य हर गांव तक स्वास्थ्य सेवा, हर घर में स्वास्थ्य जागरूकता और हर व्यक्ति को समय पर जांच, उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना है।

    News Desk

    Related Posts

    ग्राम सकरबोगा में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, विकास कार्यों में तेजी का दिया भरोसा….

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस पर बलरामपुर में जिला स्तरीय समारोह- 21 उत्कृष्ट शिक्षक ज्ञानदीप और शिक्षादूत पुरस्कार से सम्मानित, शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने वाला नहीं, बल्कि पीढ़ी का निर्माता- मंत्री रामविचार नेताम…..

    September 5, 2026

    हुनरमंद युवा ही गढ़ेंगे स्वर्णिम भविष्य, कौशल विकास से निखरेगी नई पीढ़ी -वन मंत्री केदार कश्यप….

    September 5, 2026

    मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह- वन मंत्री केदार कश्यप ने सेवानिवृत्त शिक्षकों और शिक्षा दूतों को किया सम्मानित…..

    September 5, 2026

    रायगढ़ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भंडारे का उद्घाटन, श्रद्धालुओं को वितरित किया प्रसाद….

    September 5, 2026

    श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल बोले—शिक्षक राष्ट्र के असली निर्माता

    September 5, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.