Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » Raigarh SP Stuck In Traffic Jampali Mine Gharghoda: चौबे यूनियन की कथित अवैध लाइन पर उठे सवाल, घरघोड़ा पुलिस ने 6 ट्रकों पर दर्ज की FIR
    छत्तीसगढ़

    Raigarh SP Stuck In Traffic Jampali Mine Gharghoda: चौबे यूनियन की कथित अवैध लाइन पर उठे सवाल, घरघोड़ा पुलिस ने 6 ट्रकों पर दर्ज की FIR

    Knock IndiaBy Knock IndiaSeptember 2, 2026Updated:September 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Raigarh SP Stuck In Traffic Jampali Mine Gharghoda: चौबे यूनियन की कथित अवैध लाइन पर उठे सवाल, घरघोड़ा पुलिस ने 6 ट्रकों पर दर्ज की FIR
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा स्थित एसईसीएल (SECL) की जामपाली कोयला खदान के बाहर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर ट्रकों की बेतरतीब और अव्यवस्थित कतारों के कारण भीषण जाम की स्थिति निर्मित हो गई। अव्यवस्था का आलम यह रहा कि बीते शनिवार को क्षेत्र के दौरे पर निकले रायगढ़ पुलिस कप्तान (SP) भी इसी मार्ग से गुजरते समय काफी देर तक जाम में फंसे रहे। सूचना मिलते ही घरघोड़ा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया।

    स्थानीय सूत्रों और वाहन चालकों के अनुसार, जामपाली खदान में गाड़ियों की एंट्री के लिए सामान्य प्रक्रिया से इतर कथित रूप से ‘सतीश चौबे यूनियन’ से जुड़ी एक अलग और अवैध लाइन संचालित की जा रही है। आरोप है कि यूनियन द्वारा कथित चढ़ावे के आधार पर यह अलग लाइन बनाई जाती है, जिससे मुख्य सड़क पर ट्रकों का दबाव असामान्य रूप से बढ़ जाता है। आमतौर पर अन्य खदानों में वाहनों के प्रवेश के लिए एकल व्यवस्था होती है, लेकिन जामपाली में दोहरी व्यवस्था होने से एनएच पर आवाजाही बाधित हो रही है।

    Read More : कर्मयोगी पोर्टल में प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रहे व्याख्याता प्रेम नारायण नायक, मुख्य सचिव ने किया सम्मानित…..

    रायगढ़ एसपी के स्वयं जाम में फंसने और खदान परिसर के बाहर वाहनों की अव्यवस्था देखने के बाद पुलिस व खदान प्रबंधन सख्त रुख में आ गया है। जामपाली खदान प्रबंधन ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेतरतीब वाहन खड़े कर यातायात बाधित करने वाले 6 ट्रकों को तत्काल प्रभाव से ब्लैकलिस्ट कर दिया है। इसके साथ ही, घरघोड़ा पुलिस ने इन छह ट्रकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 285 के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

    Read More : ‘रंग-तरंग’ में गूंजे छत्तीसगढ़ के लोकवाद्य, लोकधुनों से आधुनिक सुरों तक दिखा संस्कृति का रंग……

    पुलिस की इस कार्रवाई के बाद स्थानीय नागरिकों और आम वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है, हालांकि उनका कहना है कि यह समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। जब तक खदान के बाहर संचालित कथित अवैध और अलग लाइन व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त कर एक समान (सिंगल लाइन) व्यवस्था लागू नहीं की जाती, तब तक नेशनल हाईवे पर जाम का खतरा बना रहेगा। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन व एसईसीएल प्रबंधन से मांग की है कि यूनियन की मनमानी पर अंकुश लगाते हुए यातायात व्यवस्था का स्थायी निराकरण किया जाए।

    Knock India

    Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का किया आत्मीय स्वागत…..

    September 2, 2026

    Raigarh Bike Mobile Theft Crime News: “ऑपरेशन क्लीन हंट” में घरघोड़ा पुलिस को सफलता, निगरानी बदमाश महेश पैंकरा के बाद यू-ट्यूबर विकास चौहान गिरफ्तार

    September 2, 2026

    Raigarh Land Scam Patwari Rakesh Sai Arrested: कापू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी दस्तावेजों से आदिवासी और शासकीय जमीन बेचने वाला फरार पटवारी गिरफ्तार

    September 2, 2026

    कर्मयोगी पोर्टल में प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रहे व्याख्याता प्रेम नारायण नायक, मुख्य सचिव ने किया सम्मानित…..

    September 1, 2026

    ‘रंग-तरंग’ में गूंजे छत्तीसगढ़ के लोकवाद्य, लोकधुनों से आधुनिक सुरों तक दिखा संस्कृति का रंग……

    September 1, 2026

    मेहनत को मिला योजनाओं का संबल, सीता मरावी बनीं गांव की ‘लखपति दीदी’, स्वसहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी, किराना और मुर्गी व्यवसाय से बढ़ी आमदनी…

    September 1, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.