Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » देश के आदिवासी हॉस्टलों तक पहुंचेगी ‘छात्रों की गूंज’, जशपुर की आशिका कुजूर को राष्ट्रीय जिम्मेदारी
    छत्तीसगढ़

    देश के आदिवासी हॉस्टलों तक पहुंचेगी ‘छात्रों की गूंज’, जशपुर की आशिका कुजूर को राष्ट्रीय जिम्मेदारी

    Knock IndiaBy Knock IndiaSeptember 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    देश के आदिवासी हॉस्टलों तक पहुंचेगी ‘छात्रों की गूंज’, जशपुर की आशिका कुजूर को राष्ट्रीय जिम्मेदारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गौरी शंकर गुप्ता/नई दिल्ली/जशपुर। अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने आदिवासी समाज के Gen-Z युवाओं और छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित करने व उन्हें मुख्यधारा की राजनीति और संगठन से जोड़ने के उद्देश्य से एक विशेष राष्ट्रीय समिति का गठन किया है। इस समिति में छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की जिला पंचायत सदस्य एवं लोकप्रिय आदिवासी युवा नेत्री आशिका कुजूर को ‘छात्रों की गूंज’ अभियान की राष्ट्रीय संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    जमीनी स्तर पर सक्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में आशिका कुजूर लगातार शिक्षा, छात्र-युवा हितों, ग्रामीण विकास और आदिवासी समाज से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को मजबूती से उठाती रही हैं। युवाओं को सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी के लिए प्रेरित करने तथा उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने में उनकी निरंतर सक्रियता को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने उन पर यह विश्वास जताया है। यह पहल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री राहुल गांधी के “छात्रों की गूंज” अभियान तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदार बनाने की सोच को आगे बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

    अभियान की कार्ययोजना के तहत यह गठित समिति देशभर के विभिन्न आदिवासी छात्रावासों तक पहुंचेगी। वहां छात्र-छात्राओं और युवाओं से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी जमीनी समस्याओं, भविष्य की आकांक्षाओं और विचारों को सुनेगी तथा उनकी आवाज को राष्ट्रीय पटल पर उठाने का काम करेगी। इस पूरे अभियान को सफल बनाने के लिए अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयकों और संबंधित राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों का भी सक्रिय सहयोग लिया जाएगा।

    राष्ट्रीय संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर आशिका कुजूर ने अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि देशभर के आदिवासी छात्र-युवाओं की आवाज को सुनने और उसे राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का बड़ा अवसर है। उन्होंने देश के युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि आपकी आवाज ही आपकी ताकत है, हम देश के हर आदिवासी छात्र तक पहुंचकर उनके अधिकारों की लड़ाई को पूरी मजबूती से लड़ेंगे।

    Knock India

    Related Posts

    मंत्री केदार कश्यप की प्रेस कॉन्फ्रेंस, वन-परिवहन से सहकारिता तक गिनाईं विभागीय उपलब्धियां….

    September 1, 2026

    शास. कन्या पूर्व माध्यमिक शाला घरघोड़ा में दीप प्रज्ज्वलन कर ‘साक्षरता पखवाड़ा’ का हुआ भव्य शुभारंभ

    September 1, 2026

    रायगढ़ में ‘जन्माष्टमी पर्व व झूला उत्सव’ पर यातायात पुलिस का नया रूट प्लान लागू, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

    September 1, 2026

    खेल अनुशासन, ईमानदारी और लक्ष्य के प्रति समर्पण भाव से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : सांसद विजय बघेल

    August 31, 2026

    छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को किया सुदृढ़, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर….

    August 31, 2026

    प्लेसमेंट एजेंसी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख रूपये की परफॉर्मेंस सिक्योरिटी राजसात….

    August 31, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.