Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » सड़क दुर्घटना में घायलों को मिलेगा 1.50 लाख तक कैशलेस इलाज, राहगीर को 25 हजार का इनाम
    छत्तीसगढ़

    सड़क दुर्घटना में घायलों को मिलेगा 1.50 लाख तक कैशलेस इलाज, राहगीर को 25 हजार का इनाम

    News DeskBy News DeskAugust 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सड़क दुर्घटना में घायलों को मिलेगा 1.50 लाख तक कैशलेस इलाज, राहगीर को 25 हजार का इनाम

    पीएम राहत योजना पर बेमेतरा में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    बेमेतरा, 27 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में प्रधानमंत्री राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

    कार्यशाला की अध्यक्षता अपर कलेक्टर श्री प्रकाश भारद्वाज ने की। उन्होंने कहा कि जिले के सभी निजी अस्पताल इस योजना में अनिवार्य रूप से पंजीकृत हों, ताकि अधिक से अधिक सड़क दुर्घटना पीड़ितों को योजना का लाभ मिल सके।

    कार्यक्रम में उपस्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश कुमार ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाता है, तो उसे राहगीर योजना के तहत 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेडर ने जानकारी दी कि किसी भी सड़क दुर्घटना में घायल मरीज को सर्वप्रथम  टीएमएस पोर्टल पर पीएम राहत योजना के तहत 1 लाख 50 हजार रुपये तक का कैशलेस उपचार  दिया जाए, उसके बाद ही आयुष्मान कार्ड का उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के समय चिकित्सक और पुलिस फर्स्ट रिस्पॉन्डर की भूमिका में होते हैं और गोल्डन आवर में मिला उपचार जीवन बचा सकता है।

    कार्यशाला में एनआईसी के डीआरएम श्री ईश्वर एवं पीएमजेएवाई के जिला समन्वयक श्री शेख समीम ने योजना की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला।

    इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. लोकेश साहू, जिले के समस्त खंड चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी, आरएमए तथा निजी अस्पतालों के संचालक उपस्थित थे।

    News Desk

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन, धार्मिक और सामाजिक संगठनों सहित आयोग, निगम, मंडल के पदाधिकारियों ने दिए सुझाव….

    August 27, 2026

    बहनों का सम्मान, सशक्तिकरण और खुशहाली से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    August 27, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल…..

    August 27, 2026

    धनपुर की पुरातात्विक धरोहरों को मिलेगा संरक्षण और संवर्धन का नया आधार, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर विशेषज्ञ दल ने धनपुर, बेनीबाई, भस्मासुर एवं शहरखेरवा का किया व्यापक सर्वेक्षण….

    August 27, 2026

    मुख्यमंत्री ने ‘साइंस ऑन व्हील्स’ को दिखाई हरी झंडी, अब स्कूलों तक पहुंचेगी प्रयोगों की चलती-फिरती विज्ञानशाला…..

    August 27, 2026

    राखी से पहले ‘विष्णु भैया’ की सौगात, प्रेम कुंवर के घर आई खुशियों की मिठास, महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त ने रक्षाबंधन की तैयारियों को बनाया आसान, ‘विष्णु के सुशासन’ से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल….

    August 27, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.