Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » बस्तर में गरिमामय और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जगदलपुर के लालबाग मैदान में किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी ली……
    छत्तीसगढ़

    बस्तर में गरिमामय और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जगदलपुर के लालबाग मैदान में किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी ली……

    News DeskBy News DeskAugust 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बस्तर में गरिमामय और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जगदलपुर के लालबाग मैदान में किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी ली……
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: ऐतिहासिक लालबाग मैदान, जगदलपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षाेल्लास, गरिमा और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और परेड का निरीक्षण करते हुए आकर्षक मार्चपास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का स्वतंत्रता दिवस संदेश जनता के नाम वाचन किया।

    समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने परंपरा के अनुरूप शहीद परिवारों और भूतपूर्व सैनिकों से मुलाकात कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर कमिश्नर श्री डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक श्री बद्रीनारायण मीणा, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा सहित जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जगदलपुर के लालबाग मैदान में किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी ली

    16 प्लाटूनों ने किया शानदार मार्चपास्ट
    स्वतंत्रता दिवस समारोह में परेड कमांडर उप पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीण भारती और परेड टू-आईसी उप निरीक्षक श्री ओम प्रकाश के नेतृत्व में 16 प्लाटूनों ने बैंड की धुन पर शानदार मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। शस्त्र सहित दलों की श्रेणी में सीआरपीएफ 241वीं महिला बटालियन, सेड़वा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीआरपीएफ 80वीं पुरुष बटालियन, कैंप जगदलपुर ने द्वितीय तथा जिला नगर सेना महिला बल, बस्तर ने तृतीय स्थान हासिल किया। अन्य उत्कृष्ट दलों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।

    शस्त्र रहित दलों की श्रेणी में एनसीसी पीएम श्री सेजेस जूनियर डिवीजन, धरमपुरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पीजी कॉलेज, धरमपुरा-02 द्वितीय तथा एनसीसी सेजेस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2, जूनियर विंग, जगदलपुर तृतीय स्थान पर रहा। अन्य प्रतिभागी दलों को भी सांत्वना पुरस्कार दिए गए।

    शहीद परिवारों और उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान
    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने नक्सल हिंसा में शहीद हुए जवानों के परिजनों से भेंट कर उन्हें शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
    समारोह में विभिन्न विद्यालयों के नन्हे-मुन्ने कलाकारों ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया। माता रुक्मणी कन्या आश्रम डिमरापाल, संस्कार द गुरुकुल चिड़ईपदर, निर्मल हायर सेकेंडरी स्कूल, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय जगदलपुर और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तितिरगांव के विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं।

    सांस्कृतिक प्रतियोगिता में माता रुक्मणी कन्या आश्रम डिमरापाल ने प्रथम स्थान हासिल किया। संस्कार द गुरुकुल चिड़ईपदर को द्वितीय तथा निर्मल हायर सेकेंडरी स्कूल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

    समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, महापौर श्री संजय पाण्डेय, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री दिनेश कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन, पुलिस एवं वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

    News Desk

    Related Posts

    देश की आजादी में छत्तीसगढ़ के वीर नायकों का योगदान नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा दायित्व : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    August 15, 2026

    दंतेवाड़ा जिले में हर्ष और उमंग के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, वन मंत्री केदार कश्यप ने किया ध्वजारोहण….

    August 15, 2026

    कवर्धा में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, मंत्री लखन लाल देवांगन ने फहराया तिरंगा, अमर शहीदों के परिजन व 132 कर्मी सम्मानित….

    August 15, 2026

    विभाजनकारी ताकतों से रहें सतर्क, इतिहास से सबक लेकर राष्ट्र की एकता को करें मजबूत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    August 15, 2026

    मनेंद्रगढ़ में शान से लहराया तिरंगा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ली परेड की सलामी…..

    August 15, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ निवास कार्यालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्रध्वज को दी सलामी….

    August 15, 2026
    RO.NO.= 13895/ 146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.