Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » Raigarh Kapu Samaniya Land Dispute: रायगढ़ के समनिया में जमीन और रास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष: 2 साल पुरानी रंजिश में घर में घुसकर हमला
    छत्तीसगढ़

    Raigarh Kapu Samaniya Land Dispute: रायगढ़ के समनिया में जमीन और रास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष: 2 साल पुरानी रंजिश में घर में घुसकर हमला

    Knock IndiaBy Knock IndiaAugust 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Raigarh Kapu Samaniya Land Dispute: रायगढ़ के समनिया में जमीन और रास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष: 2 साल पुरानी रंजिश में घर में घुसकर हमला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गौरी शंकर गुप्ता/कापू। रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम समनिया में जमीन और रास्ते के दो साल पुराने विवाद को लेकर एक खूनी संघर्ष की खबर सामने आई है। सुबह करीब 7:30 बजे हुए इस जानलेवा हमले में एक ही परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    प्राथमिकी (FIR) के अनुसार, पीड़ित सहदेव सक्सेना (22 वर्ष) अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर के परछी आंगन में उपस्थित था। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले परदेशी बघेल के परिवार के 10 लोग लामबंद होकर लाठी-डंडे, चाकू और लोहे की छड़ जैसे घातक हथियारों के साथ वहां पहुंचे। आरोपियों ने आते ही गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया।

    इस हमले में बसंत सक्सेना के सिर, दोनों हाथों की कोहनी, पैर और हथेली पर चाकू, डंडे और लोहे की छड़ से गंभीर चोटें आई हैं। वहीं इतवारिन बाई के सिर और हाथ-कलाई पर प्रहार किए जाने से वे लहूलुहान हो गईं। इसके अलावा शिकायतकर्ता सहदेव सक्सेना के हाथ, बांह, सिर और पीठ पर भी गंभीर चोटें आई हैं।

    कापू थाना पुलिस ने पीड़ित सहदेव सक्सेना के बयान के आधार पर आरोपी बिनोद बघेल, राकेश बघेल, रोशन बघेल, मालिक राम बघेल, राजेश बघेल, पद्मा बघेल, करिश्मा बघेल, मीना बघेल, अंशु माला बघेल और सरिता बघेल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2), 191(3), 296, 115(2), 351(3), 118(1) और 126(2) के तहत अपराध क्रमांक 0129/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जिसकी विवेचना हेड कांस्टेबल देव लाल राठिया द्वारा की जा रही है।

    Knock India

    Related Posts

    युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव

    August 11, 2026

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घरघोड़ा में बच्चों हेतु गैर-संचारी रोग स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

    August 11, 2026

    राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय शुभारंभ, प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी

    August 10, 2026

    Bilaspur BJP Cultural Cell Meeting: बिलासपुर में भाजपा जिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की परिचयात्मक बैठक संपन्न, सांस्कृतिक गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर

    August 10, 2026

    Gharghoda Stadium Bad Condition: घरघोड़ा स्टेडियम में खेलों का गौरव, लेकिन टूटे झूले और जर्जर ओपन जिम से बदहाली उजागर

    August 10, 2026

    श्सेवानिवृत्ति के दिन ही मिले सभी स्वत्व देयक और सम्मानजनक विदाई – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..

    August 10, 2026
    RO.NO.= 13895/ 146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.