Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में लोक भवन में हुआ ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान‘ का शुभारंभ…
    छत्तीसगढ़

    राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में लोक भवन में हुआ ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान‘ का शुभारंभ…

    News DeskBy News DeskAugust 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में लोक भवन में हुआ ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान‘ का शुभारंभ…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान के राष्ट्रीय शुभारंभ के अवसर पर आज रायपुर स्थित लोक भवन में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल श्री रमेन डेका ,मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में बड़ी संख्या में युवा, छात्र-छात्राएं, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि एवं विभिन्न युवा संगठनों के सदस्यों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

    इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से देशभर के युवाओं को संबोधित करते हुए 100 सप्ताह तक चलने वाले इस राष्ट्रव्यापी जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए युवाओं को नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और क्षमता का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करना चाहिए। उन्होंने सभी युवाओं से नशामुक्त जीवन अपनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

     राज्यपाल श्री डेका और मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में लोक भवन में हुआ ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान‘ का शुभारंभ

    लोक भवन में प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा गया। उपस्थित छात्र-छात्राओं और युवाओं ने नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लेते हुए नशामुक्ति की शपथ ली। कार्यक्रम में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया तथा स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया।

     राज्यपाल श्री डेका और मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में लोक भवन में हुआ ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान‘ का शुभारंभ

    इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, विधिक सलाहकार श्रीमती सत्यभामा अजय दुबे, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, अधिकारी-कर्मचारी सहित युवा बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान 2 अगस्त 2026 से प्रारंभ होकर अगले 100 सप्ताह तक देशभर में संचालित किया जाएगा।

    अभियान के अंतर्गत विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, एनएसएस, एनसीसी, माय भारत युवा संगठन तथा अन्य युवा संगठनों के माध्यम से रैली, शपथ, पोस्टर प्रतियोगिता, वाद-विवाद, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, संगीत, लघु फिल्म और विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखते हुए विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

    News Desk

    Related Posts

    Raigarh Police Operation ‘Samvedna’: 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार; केलो डैम से दस्तयाब कर भेजा जेल

    August 2, 2026

    Landmark Judgment CG: ‘लंबी सेवा से सेवा भूमि पर नहीं मिलता भू-स्वामी का हक’; कोटवारों की सभी याचिकाएं खारिज

    August 2, 2026

    Anti-Mining Enforcement Raigarh: अवैध रेत खनन पर दोहरी तस्वीर; छाल क्षेत्र में 10 ट्रैक्टर सीज, घरघोड़ा में खुलेआम चल रहा अवैध कारोबार

    August 2, 2026

    महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े की उपस्थिति में जिले में ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ….

    August 2, 2026

    राष्ट्रपति भवन में गूंजी बस्तर की जनजातीय संस्कृति, नारायणपुर के मांझी-चालकी और ‘बस्तर पंडुम’ विजेताओं ने राष्ट्रपति से की सौजन्य भेंट….

    August 2, 2026

    Allegations of Money & Political Power: उपसरपंच पति पर दुष्कर्म का आरोप; ग्रामीणों का दावा- “आर्थिक प्रभाव से मामला दबाने की कोशिश”

    August 2, 2026
    RO.NO.= 13895/ 146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.