Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » बाढ़ आपदा एवं संक्रामक रोगों की रोकथाम हेतु स्वास्थ्य विभाग बेमेतरा अलर्ट मोड पर  
    छत्तीसगढ़

    बाढ़ आपदा एवं संक्रामक रोगों की रोकथाम हेतु स्वास्थ्य विभाग बेमेतरा अलर्ट मोड पर  

    News DeskBy News DeskJuly 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बाढ़ आपदा एवं संक्रामक रोगों की रोकथाम हेतु स्वास्थ्य विभाग बेमेतरा अलर्ट मोड पर  
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बाढ़ आपदा एवं संक्रामक रोगों की रोकथाम हेतु स्वास्थ्य विभाग बेमेतरा अलर्ट मोड पर  

    बाढ़ नियंत्रण कक्ष, RRT टीम सक्रिय, दवाओं एवं ASV-ARV का पर्याप्त भंडारण  

     

     

    जिले में वर्षा ऋतु के दौरान संभावित बाढ़ एवं जलजनित, वेक्टर जनित तथा अन्य संक्रामक रोगों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

     

    कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेडर के मार्गदर्शन में जिले के समस्त स्वास्थ्य संस्थानों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। आमजन को किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

     

    स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख तैयारियां:

    1. संवेदनशील क्षेत्र चिन्हित: संभावित बाढ़ प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों का चिन्हांकन कर वहां स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

    2. बाढ़ नियंत्रण कक्ष: प्रत्येक विकासखंड स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित। अधिकारियों-कर्मचारियों की तीन पालियों में ड्यूटी लगाई गई है।

    3. RRT सक्रिय: स्वास्थ्य विभाग की त्वरित प्रतिक्रिया दल Rapid Response Teams को सक्रिय रखा गया है, ताकि रोग प्रकोप या आपदा की सूचना पर तत्काल कार्रवाई हो सके।

    4. एम्बुलेंस एवं संसाधन: सभी एम्बुलेंस सेवाएं क्रियाशील, पर्याप्त ईंधन व आवश्यक चिकित्सा उपकरण तैयार।

    5. दवा भंडारण: जिला अस्पताल से लेकर PHC-CHC तक एंटी स्नेक वेनम ASV, एंटी रेबीज वैक्सीन ARV, ओआरएस, आई.वी. फ्लूइड्स एवं जीवनरक्षक दवाओं का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित।

     

    CMHO डॉ. अमृत लाल रोहलेडर के निर्देश:

    किसी भी क्षेत्र में संक्रामक रोगों में असामान्य वृद्धि होने पर तत्काल सूचना दें। IHIP-IDSP प्लेटफॉर्म पर S, P एवं L फॉर्म की रियल टाइम रिपोर्टिंग अनिवार्य है। सभी स्वास्थ्य संस्थानों में रोग निगरानी प्रणाली सुदृढ़ रखते हुए किसी भी संभावित प्रकोप पर त्वरित नियंत्रण किया जाए।

     

    नागरिकों से अपील:  

    1. केवल स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल का उपयोग करें।

    2. जलभराव एवं गंदगी से बचें।

    3. ताजा एवं गर्म भोजन करें, खाद्य पदार्थों की स्वच्छता बनाए रखें।

    4. बुखार, दस्त, उल्टी, सर्पदंश या किसी भी संक्रामक रोग के लक्षण दिखने पर तुरंत निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में परामर्श लें।

     

    खाद्य एवं औषधि प्रशासन को जिले के सभी होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों एवं भोजनालयों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण में खाद्य गुणवत्ता, स्वच्छता एवं सुरक्षा मानकों की जांच होगी। अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

     

    कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने कहा:

    “संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सभी विभागों में समन्वय कर तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं। आमजन की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

     

    जिला प्रशासन का संदेश:

    स्वास्थ्य विभाग बेमेतरा आमजन के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। संभावित बाढ़ एवं संक्रामक रोगों से निपटने के लिए विभाग चौबीसों घंटे सतर्क एवं तैयार है।

    News Desk

    Related Posts

    डीएमएफ योजना से किसानों को मिली आधुनिक खेती की सौगात, दंतेवाड़ा के 24 किसानों को वितरित किए गए पावर टिलर, खेती होगी आसान और कम खर्चीली….

    July 8, 2026

    कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल, शासकीय सेवकों के लिए वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋण योजना का शुभारंभ….

    July 8, 2026

    पद्मश्री और राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकारों, साहित्यकारों तथा संस्कृति जगत की विभूतियों ने मुक्तकाश मंच से पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई दी भावभीनी श्रद्धांजलि….

    July 8, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से खगेन्द्र कुमार कश्यप को मिला नया राशन कार्ड…..

    July 8, 2026

    आधुनिक कृषि तकनीकों और समय पर आदान सामग्री से सशक्त बन रहा अन्नदाता….

    July 8, 2026

    छत्तीसगढ़ में ईवी चार्जिंग नेटवर्क को मिलेगा बूस्ट, सरकार लाएगी एकीकृत एप…..

    July 8, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.