Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के तहत मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया पौधरोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश….
    छत्तीसगढ़

    ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के तहत मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया पौधरोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश….

    News DeskBy News DeskJune 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के तहत मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया पौधरोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैंसमा में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बनाने का आह्वान किया।

    इस दौरान कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी पौधरोपण कर अभियान में सहभागिता निभाई तथा हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण का संकल्प लिया। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत दिलाई गई साक्षरता की शपथ, शिक्षित एवं सशक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प

    जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के दौरान उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य अतिथि श्री देवांगन ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों को साक्षरता की शपथ दिलाई गई। सभी ने समाज के प्रत्येक निरक्षर व्यक्ति को साक्षर बनाने, शिक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने की भावना को प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित जनों से आह्वान किया गया कि वे अपने आसपास के निरक्षर व्यक्तियों को साक्षर बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाएं और “साक्षर भारत, सक्षम भारत के निर्माण में सहभागी बनें। कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन, आत्मनिर्भरता और समावेशी विकास का सबसे सशक्त माध्यम बताते हुए जनभागीदारी से साक्षरता अभियान को सफल बनाने का संदेश दिया गया।

    News Desk

    Related Posts

    मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगमः मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ’’राम वाटिका’’ में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण….

    June 30, 2026

    125 दिनों का रोजगार देने जुलाई से प्रारंभ होगा विकसित भारत जी राम जी योजना, 2 जुलाई को देश व्यापी आयोजन से होगा नया कानून का आगाज…

    June 30, 2026

    राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान को मिली बड़ी सफलता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनस्वास्थ्य संकल्प को मिला बल…..

    June 30, 2026

    निर्माणाधीन बिलासपुर-उरगा खंड पर आम वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित, एनएचएआई ने सभी एंट्री एवं एग्जिट पॉइंट किए बंद….

    June 30, 2026

    दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव के समापन समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम, श्री राम के भक्तिमय गीत-संगीत की प्रस्तुतियों से राममय हुआ वातावरण….

    June 30, 2026

    कृषि विश्वविद्यालय में सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ. एम.पी. ठाकुर सहित चार कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई…

    June 30, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.