दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ अज्ञात युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता मंदिर दर्शन करने गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद उसे बदहवास हालत में मिला। पुलिस अब आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
दतिया के रिछरा फाटक क्षेत्र की रहने वाली यह युवती मानसिक रूप से कमजोर है। सोमवार को वह गुर्जा स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन करने गई थी, लेकिन उसके बाद घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी ढूंढने के बाद कोतवाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मंगलवार को युवती भांडेर रोड पर बदहवास हालत में मिली। उसके चेहरे पर चोट के निशान भी थे। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए झांसी ले गए।
शंका होने पर युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक फुटेज में आरोपी युवती को बाइक पर बैठाकर ले जाते दिख रहा है। हालांकि, अभी तक आरोपी की शिनाख्त नहीं हो पाई है और पुलिस के हाथ खाली हैं। मामले की जांच कर रही एसडीओपी आकांक्षा जैन ने बताया कि सभी संभावित सीसीटीवी और अन्य सुरागों की पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपी तक पहुंचने की उम्मीद है।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsFebruary 15, 2026आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Breaking NewsFebruary 15, 2026रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
Breaking NewsFebruary 15, 2026महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
Breaking NewsFebruary 15, 2026भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम




